Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एसडीएम ने पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान एवं गौशाला का किया निरीक्षण

मंडला, 6 अक्टूबर 2026

अनुविभागीय अधिकारी मंडला श्री शैलेंद्र चौधरी द्वारा सोमवार को पशुपालन विभाग के अंतर्गत संचालित राज्य स्तरीय पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान, ग्राम गाजीपुर तथा ग्राम आमानाला स्थित गौशाला का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। ग्राम गाजीपुर स्थित राज्य स्तरीय पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान के निरीक्षण के दौरान श्री चौधरी ने संस्थान में संचालित प्रशिक्षण गतिविधियों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से संस्थान की गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके पश्चात ग्राम आमानाला स्थित गौशाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में पशुओं के रख-रखाव, उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित समाजसेवियों से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उप संचालक पशुपालन श्री उग्रसेन तिवारी सहित पशुपालन विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

बारिश के मौसम में खतरनाक जगहों पर न जाएं कलेक्टर ने जिलेवासियों से की अपील  

Reva India News

शिकायतों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण पर फोकस करें – अपर कलेक्टर

Reva India News

कलेक्टर ने की जिला पंचायत की योजनाओं की समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment