Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बैगा बाहुल्य ग्राम कुकती सरई में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता सत्र आयोजित

मंडला, 19 नवम्बर 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री विनोद परस्ते के मार्गदर्शन में तहसील मवई के बैगा बाहुल्य ग्राम कुकती सरई में वन स्टॉप सेंटर द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले ने ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणामों, बाल अधिकारों एवं संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़की एवं 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह कानूनन अपराध है। इसमें शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध दो वर्ष तक का कारावास एवं एक लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। साथ ही पॉक्सो अधिनियम, बाल श्रम, जेंडर आधारित हिंसा, लिंग परीक्षण एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम के संबंध में भी जागरूक किया गया। उन्होंने बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें बाल श्रम से दूर रखने की अपील की।

पैरालीगल वॉलेंटियर श्रीमती शिखा श्रीवास्तव ने निःशुल्क विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर योजना, हिट एंड रन योजना, किशोर न्याय अधिनियम एवं साइबर सुरक्षा संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने विधिक सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में भी बताया। इस दौरान महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस हेल्पलाइन 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं जिला बाल विवाह रोकथाम नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 07642-252699 की जानकारी साझा की गई।

Related posts

बिछिया में खुले में माँस मछली विक्रय पर हुई चालानी कार्यवाही

Reva India News

चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से मिलावट संबंधी जागरूकता की गतिविधियां संचालित की गई

Reva India News

नैनपुर पुलिस ने किया अंधे हत्या कांड का खुलासा,,,पत्नि से अवैध संबध के चलते हुई थी हत्या

Reva India News

Leave a Comment