Reva India News
ऑटोब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पाठ्यक्रम संबंधी प्रायोगिक कार्य करवाने गाँव-गाँव पहुँच रही चलित प्रयोगशाला

मण्डला 3 अक्टूबर 2020

जिले में विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए दूरस्थ ग्राम पंचायतों में निवासरत छात्रों में वैज्ञानिक अभिरूचि विकसित करने एवं पाठ्यक्रम संबंधी प्रायोगिक कार्य करवाने के लिए समस्त विकासखण्ड में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के संयोजन में चलित प्रयोगशाला (मोबाइल लैब) का भ्रमण एवं प्रदर्शन किया जा रहा है। 3 अक्टूबर 2020 को जिले के लिमरूआ, धौरगांव, भवरदा, अंजनी, चंदवारा, केवलारीकला, भौंडी, चमरवाही, चीचगांव, बोरी पीपरडाही, करेगांव, राम्हेपुर, डोंगरमण्डला, धुतका एवं तिलरी ग्राम पंचायतों में चलित प्रयोगशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति में शिक्षकों द्वारा पाठ्यक्रम संबंधी प्रायोगिक कार्य कराये गये, जिससे विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया।

 

Related posts

शासकीय आईटीआई मंडला में प्लेसमेंट डाईव 3 फरवरी को  

Reva India News

मच्छरों की वृद्धि रोकने अपने घर व आस-पास पानी इकट्ठा नहीं होने दें मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया से बचाव के लिए जानकारी

Reva India News

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आशा कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण

Reva India News

Leave a Comment