Reva India News
Otherऑटोकोरोना वायरसज्योतिषटेकदेशब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मतदान केन्द्रों के भवनों का भौतिक सम्यापन करने समिति गठित

मण्डला 13 अक्टूबर 2020

जिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2020-21 हेतु प्रत्येक मतदान केन्द्र का भौतिक सत्यापन किया जाना है। साथ ही मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की संख्या 1000 रखी जाकर उनका युक्तियुक्तकरण भी किया जाना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि शत प्रतिशत मतदान केन्द्र का निरीक्षण कर 1000 संख्या से अधिक मतदाता वाले मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण करने एवं मतदान केन्द्र के भवनों का सत्यापन का भौतिक सम्यापन करने के लिए समिति का गठन किया जाता है। समिति में सर्व अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), अध्यक्ष तथा सर्व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), मुख्य नगरपालिका अधिकारी तथा सर्व सदस्य विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सदस्य नियुक्त किए गए हैं। सर्व सदस्य उपरोक्त समिति राज्य निर्वाचन आयोग के उपरोक्त पत्र 5 अक्टूबर में दिये गये निर्देशानुसार कार्य संपादित कर निर्धारित प्रपत्र में जनपद पंचायतवार प्रस्ताव 26 अक्टूबर तक प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेगी।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 8 जून 2022

Reva India News

जल गंगा अभियान अंतर्गत जन जागरूकता कार्यक्रम

Reva India News

कलेक्टर ने 21 से 30 जून के बीच होने वाले विशेष कोविड वैक्सीनेशन से संबंधित तैयारियों की ली बैठक

Reva India News

Leave a Comment