सेमरखापा शिक्षा परिसर में निर्वाचन के लिए करें जरूरी व्यवस्थाएं – हर्षिका सिंह
जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया दौरा
मण्डला 8 जून 2022
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने मंडला जनपद के अंतर्गत त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन की तैयारियों का जायजा लेने सेमरखापा कन्या शिक्षा परिसर का दौरा किया। उन्होंने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को निर्देशित किया कि परिसर में निर्वाचन संबंधी सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि मतदान कर्मियों के लिए परिसर में रात्रि विश्राम, भोजन, पानी तथा अन्य जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करें। उन्होंने कहा कि परिसर में ही बसों की पार्किंग संबंधी व्यवस्था की जाए ताकि सामग्री वितरण के पश्चात मतदानकर्मी अपने निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो सके। इस दौरान एडीएम मीना मसराम, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विजय तेकाम, ईईपीआईयू श्री पटले, ईईआरईएस श्री धुर्वे, एसडीओपी मंडला अश्विनी कुमार, एसडीएम मंडला पुष्पेन्द्र अहके, डीपीसी श्री ठाकुर, टीआई कोतवाली श्री धुर्वे, सीईओ जनपद मंडला, तहसीलदार मंडला एवं संबंधित उपस्थित थे।

स्ट्रांग रूम एवं सामग्री वितरण की व्यवस्था के निर्देश
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने सेमरखापा शिक्षा परिसर में मतदान सामग्री के वितरण से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ईईपीआईयू श्री पटले को सामग्री वितरण से संबंधित जरूरी निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्ट्राँग रूम के कमरों का भी जायजा लिया। उन्होंने एसडीओपी मंडला को निर्देशित किया कि स्ट्राँग रूम एवं परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक पुलिस बल तैनात करें। उन्हांेने संबंधित अधिकारियों को परिसर में सीसीटीवी कैमरे से संबंधित निर्देश दिए।
पेटेगांव के मतदान केंद्रों का हुआ निरीक्षण
मण्डला 8 जून 2022
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने मंडला जनपद के अंतर्गत पेटेगांव के मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों में शत-प्रतिशत बिजली कनेक्शन किया जाए। उन्होंने सीईओ जनपद एवं एसडीएम मंडला को निर्देशित किया कि मंडला जनपद के सभी मतदान केंद्रों में आगामी 3 दिनों में शत-प्रतिशत बिजली कनेक्शन कराएं। कलेक्टर ने मतदान केंद्र के निरीक्षण के दौरान केंद्र की साफ-सफाई एवं पानी आदि व्यवस्था के संबंध में जानकारी लेते हुए जरूरी निर्देश दिए। कलेक्टर ने एसडीएम एवं एसडीओपी मंडला को निर्देशित किया कि मंडला जनपद के अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों का भ्रमण करें तथा टीम बनाकर केन्द्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लें। उन्होंने 20 जून तक मंडला जनपद के सभी मतदान केंद्रों की तैयारियों से संबंधित अंतिम रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम मीना मसराम, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विजय तेकाम, ईईपीआईयू श्री पटले, ईईआरईएस श्री धुर्वे, एसडीओपी मंडला अश्विनी कुमार, एसडीएम मंडला पुष्पेन्द्र अहके, डीपीसी श्री ठाकुर, टीआई कोतवाली श्री धुर्वे, सीईओ जनपद मंडला, तहसीलदार मंडला एवं संबंधित उपस्थित थे।

मतदानकर्मियों का रेंडमाईजेशन संपन्न
मण्डला 8 जून 2022
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में मतदानकर्मी के रेंडमाईजेशन की प्रक्रिया संपन्न हुई। एनआईसी कक्ष में संपन्न हुई इस प्रक्रिया में पी-0, पी-1, पी-2, पी-3 कर्मियों का रेंडमाईजेशन कर दल बनाया गया। एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि गठित दल का जिला स्तरीय प्रशिक्षण 10, 11 एवं 12 जून को निर्मला स्कूल तथा भारतज्योति स्कूल में आयोजित किया गया है।

नए शैक्षणिक सत्र में अपने बच्चों को स्कूल भेजें अभिभावक
कलेक्टर ने की अपील
मण्डला 8 जून 2022
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी हर्षिका सिंह ने 16 जून से प्रारंभ हो रहे नए शैक्षणिक सत्र के संबंध में वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने अपील की है कि सभी अभिभावक 16 जून से प्रारंभ हो रहे नए शैक्षणिक सत्र में अपने बच्चों को स्कूल भेजें। अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा है कि बच्चे कोरोनाकाल के बाद पुनः अपने स्कूल नए उत्साह के साथ जाएं एवं आगे बढ़ें तथा स्कूल चलें अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा नए शैक्षणिक सत्र के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित निर्देश जारी
मण्डला 8 जून 2022
कलेक्टर ने 7 जून 2022 को आयुक्त जबलपुर संभाग जबलपुर की अध्यक्षता में आयोजित व्ही0सी0 के माध्यम से बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन के संबंध में दिए गए निर्देशों के परिपालन में जिला स्तर पर कार्यवाही के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। जारी निर्देशों के तहत उन्होंने कार्यपालन यंत्री, लोक स्वा.यां0 विभाग को जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल के सभी स्त्रोतों में वाटर क्वालिटी की जांच एवं क्लोरीनीकेशन कराने के निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार समस्त मुख्य नगरपालिका व नगरपंचायत अधिकारी को वर्षा पूर्व समस्त नगरीय क्षेत्रों की सभी नालियों-खाईयों की साफ-सफाई पूर्ण कराने, साथ ही शहरी क्षेत्रों के समस्त मैनहॉल को निर्देशानुसार व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए हैं। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग को जिले के सभी डेम के जलस्तर पर सतत् निगरानी करने, साथ ही डेम से लगे रिहायसी क्षेत्रों में सतत् संपर्क स्थापित रखने तथा डेम से पानी छोड़ने के न्यूनतम 30 घंटे पूर्व संबंधित पंचायतों को सूचित कराने के निर्देश दिए हैं।
जारी निर्देशों में कंपनी कमांडेंट होमगार्ड को प्रमुख नदियों के आसपास की पंचायतों एवं गोताखोरों की सूची संधारित कर बाढ़ आदि की स्थिति की सतत् निगरानी रखेंगे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को वर्षा की स्थिति को ध्यान में रखते हुए संक्रामक बीमारियों एवं सर्पदंश आदि की घटनाओं की रोकथाम हेतु ऐंटीवेनम एवं आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता प्रत्येक पीएचसी स्तर पर सुनिश्चित करने, समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषकर पहाड़ी एवं जंगलों से घिरे पंचायतों में स्वच्छ पेय जल उपलब्धता हेतु समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। 13 जून 2022 को अपर कलेक्टर मण्डला की अध्यक्षता में होमगार्ड विभाग के द्वारा बाढ़ से बचाव हेतु मॉकड्रिल संपादित किया जायेगा। महिला बाल विकास, जिला शिक्षा अधिकारी सहायक आयुक्त आ0ज0 कार्य विभाग, डीपीसी-संबंधित विभाग अपने अधीनस्थ शालाओं एवं आंगनवाड़ियों में जहां वर्षा ऋतु में बच्चों का अध्यापन कार्य प्रारंभ रहेगा, ऐसी समस्त भवनों का भौतिक सत्यापन कर स्थिति की समीक्षा करेंगे। साथ ही सुनिश्चित करें कि जर्जर भवनों में किसी भी परिस्थिति में अध्यापन कार्य संचालित न हों।

निवास क्षेत्र की नाम-निर्देशन से संबंधित जानकारी
मण्डला 8 जून 2022
म0प्र0 राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार 6 जून 2022 तक कार्यालय जनपद पंचायत निवास में जनपद सदस्य निर्वाचन हेतु कुल 10 वार्डों के लिये 46 अभ्यर्थियों द्वारा नाम-निर्देश पत्र जमा किये गये तथा प्राप्त नाम-निर्देश पत्रों की संवीक्षा 7 जून 2022 को संवीक्षा के दौरान सभी 46 आवेदन स्वीकृत किये गये। वार्ड क्रमांक 4 में सर्वाधिक 8 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुये। इसी प्रकार 35 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद हेतु कुल 174 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुये हैं जिसमें से सभी नाम निर्देशन पत्र स्वीकृत किये गये तथा 1 ग्राम पंचायत निर्विरोध है। पंच पद हेतु कुल 534 वार्डों के निर्वाचन हेतु कुल 642 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुये हैं जिनमें 414 वार्ड निर्विरोध हैं। संवीक्षा में 3 आवेदन निरस्त हुये हैं। पंच हेतु 13 वार्ड रिक्त हो गये हैं। शेष 107 वार्डों में पंचों के निर्वाचन की स्थिति है, जिसमें 225 प्रत्याशी हैं।

नैनपुर क्षेत्र की नाम-निर्देशन से संबंधित जानकारी
मण्डला 8 जून 2022
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित पंचायत आम निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार 6 जून 2022 तक जनपद पंचायत नैनपुर में जनपद सदस्य निर्वाचन हेतु कुल 23 क्षेत्रों में 84 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए, तथा प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 07 जून 2022 को सम्पन्न की गई। संवीक्षा में सभी 84 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन स्वीकृत किए गए। जनपद निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 03, 06, 14 तथा 15 में सबसे कम 02-02 नाम निर्देशन पत्र तथा क्षेत्र क्रमांक 12 तथा 23 में सबसे अधिक 06-06 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए हैं। उक्त सभी 23 क्षेत्रों व वार्डों में निर्वाचन की स्थिति है।
बिछिया क्षेत्र की नाम-निर्देशन से संबंधित जानकारी
मण्डला 8 जून 2022
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित आम निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार 6 जून 2022 तक विकासखण्ड बिछिया में जनपद सदस्य निर्वाचन हेतु कुल 23 वार्डों के 85 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा किये गये तथा प्राप्त नामनिर्देश पत्रों की संवीक्षा 7 जून 2022 को संपन्न की गई, जिसमें उक्त संवीक्षा में 85 आवेदन पत्र स्वीकृत किया गया। वार्ड क्रमांक 2, 11, 13 19 एवं 22 सबसे कम 2-2 आवेदन तथा वार्ड क्रमांक 21 में सबसे ज्यादा 6 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किये गये हैं। 71 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के निर्वाचन हेतु कुल 297 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुये, उक्त् सभी पंचायतों में निर्वाचन की स्थिति है तथा पंच पद हेतु 1142 वार्ड के निर्वाचन हेतु 1645 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किये गये है। 1142 वार्ड में 729 वार्ड र्निविरोध क्षेत्र, 2 वार्ड रिक्त है। 411 वार्डों पंच का निर्वाचन की स्थिति है।
मवई क्षेत्र की नाम-निर्देशन से संबंधित जानकारी
मण्डला 8 जून 2022
म.प्र.राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित आम निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार 6 जून 2022 तक जनपद पंचायत मवई में जनपद सदस्य निर्वाचन हेतु कुल 16 वार्डों के लिये 77 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा किये गए तथा प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 7 जून 2022 को संवीक्षा के दौरान सभी 77 आवेदन पत्र स्वीकृत किये गये। वार्ड क्रमांक 14 में सबसे अधिक 10 नाम निर्देशन एवं वार्ड क्रमांक 1, 3, 7 एवं 12 में 3-3 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। इसी प्रकार 52 ग्राम पंचायतों में कुल 254 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए हैं सभी पंचायतों में निर्वाचन की स्थिति है तथा पंच पद हेतु कुल 796 वार्डों के निर्वाचन हेतु 1230 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए हैं। 796 वार्डों में से 477 वार्ड निविरोध हैं, संवीक्षा में 01 आवेदन निरस्त हो जाने के कारण 01 वार्ड रिक्त हो गया है, शेष 318 वार्डों में पंचों के निर्वाचन की स्थिति है।
जनपद बीजाडांडी के अंतर्गत विधिमान्यतः अभ्यर्थियों की जानकारी
मण्डला 8 जून 2022
त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए बीजाडांडी क्षेत्र के विधिमान्यतः नाम निर्देशित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। इसके अंतर्गत जनपद पंचायत बीजाडांडी के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-1 से अभ्यर्थी भारती पिता राजेन्द्र, ईशारानी पिता सचिन सिंह, अल्का कुम्हरे पिता डुमारी लाल, लक्ष्मी नेटी पिता संतोष नेटी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-2 से अभ्यर्थी विजेन्द्र यादव पिता मांगनलाल यादव, आकाश पिता कैलाश, मयंक नामदेव पिता अशोक, इकबाल अहमद पिता चांद खां, बद्री प्रसाद पिता गंगाराम, कमल किशोर पिता भगत सिंह, प्यारेलाल पिता भगत सिंह एवं रमेश कुमार पिता विष्णू सिंह, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-3 से अभ्यर्थी कमिश्मा पिता राजेन्द्र कुमार, सोनिया मरावी पिता किशन सिंह, पूनम उईके पिता करन उईके, सविता बाई पिता रघुवीर सिंह तथा सोनवती उईके पिता करन सिंह, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-4 से अभ्यर्थी धनराज पिता छोटेलाल एवं राजेन्द्र पिता सुकल, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-5 से अभ्यर्थी समईलाल पिता फूलसिंह, हेमसिंह पिता शिम्भू, सुखराम पिता जंगडू, श्रवण कुमार पिता मोलेसिंह, राजकुमार वरकड़े पिता करनलाल एवं नारायण पिता मोतीलाल, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-6 से अभ्यर्थी मिलन कुमार पिता गया प्रसाद, रंजीत पिता गिरन, रविशंकर नरेती पिता सुंदरलाल, संतोष पिता विशन सिंह, गोपाल प्रसाद पिता कंचनलाल, ब्रजलाल पिता रामचरन, दुर्गा प्रसाद पिता करनलाल एवं बीरन सिंह पिता लोटन सिंह, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-7 से अभ्यर्थी सुखवती पिता बिहारी लाल, पार्वती पिता राजेश कुमार एवं दसिया बाई पिता सुरेश कुमार, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-8 से अभ्यर्थी त्रिवेणी मसराम पिता मूलचंद, सविता उईके पिता शिवनारायण, सालनी पिता मनोज, चंद्रवती कुंजाम पिता राजकुमार, बबीता कुलस्ते पिता सुभाष, नीलू पिता सियाराम, रेणुका मरकाम पिता संजय, विनीता बाई पिता कुंवरलाल, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-9 से अभ्यर्थी सतीश कुमार पिता पचोला, ओमकार पिता रतिराम, कुंवर सोयाम पिता हजारी, राजीव परते पिता नोखेलाल, अरविंद मरकाम पिता केवल सिंह, सुकेश पिता कालूराम एवं मानसिंह पिता मंगल सिंह, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-10 से अभ्यर्थी लक्ष्मी पिता देवेन्द्र, महली पिता सेवाराम, गोमती पिता राजेन्द्र तथा ज्ञानवती वरकड़े पिता लम्मू, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-11 से अभ्यर्थी सोनम नामदेव पिता संदीप कुमार, हेमलता यादव पिता हेमराज, प्रेमबाई मरावी पिता गोपाल प्रसाद, रीता पिता राजेश, कमला पिता मोतीलाल तथा मीना बाई पिता धनीराम, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-12 से अभ्यर्थी जितेन्द्र पिता भानसिंह, धनराज पिता सहदेव, मदन पिता कजलसिंह, अमका गोठरिया पिता भागवत गोठरिया, रजेसिंह पिता बलमत, श्रीराम पिता शोभन एवं महेन्द्र सिंह पिता गोविंद सिंह हैं।
निर्वाचन प्रशिक्षण के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी
मण्डला 8 जून 2022
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के लिए नियुक्त किए गए अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण का कार्यक्रम संशोधित रूप में जारी किया गया है। जारी कार्यक्रम के तहत दिनांक 10, 11 एवं 12 जून को 2 पालियों में प्रातः 11 से 1:30 बजे तक तथा दोपहर 2 से 5 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण मतदान दल अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण है। भारतज्योति, निर्मला स्कूल तथा उत्कृष्ट माध्य.विद्या.क्रमांक-2 मंडला में आयोजित प्रशिक्षण में निर्वाचन के लिए नियुक्त समस्त पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी – 01, 02 तथा 03 शामिल होंगे।
इसी प्रकार 16 एवं 17 जून को उक्तानुसार दोनों पालियों में मतदान दल के अधिकारियों का द्वितीय प्रशिक्षण भारतज्योति, निर्मला स्कूल तथा उत्कृष्ट माध्य.विद्या.क्रमांक-2 मंडला में आयोजित होगा। 23 जून को दोनों पालियों में मतदान दल के अधिकारियों का तीसरा प्रशिक्षण होगा जिसमें 25 जून को निर्वाचन कार्य के लिए नियुक्त पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी शामिल होंगे। सारणीकरण से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 13 जुलाई को दोनों पालियों में मतगणना एवं सारणीकरण से संबंधित प्रशिक्षण जिला योजना भवन में आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में रिजर्व के समस्त सहायक रिटर्निंग ऑफीसर तथा सारणीकरण के लिए नियुक्त अधिकारी शामिल होंगे।
पंचायत निर्वाचन 2022 में 6 जून तक प्राप्त नाम-निर्देशन
मण्डला 8 जून 2022
अपर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचायत निर्वाचन 2022 के लिए 6 जून 2022 तक प्राप्त नाम-निर्देशनों की जानकारी जारी कर दी है जिसके अनुसार जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अधिसूचित कुल 16 वार्ड/पंचायत में कुल 99 नाम-निर्देशन प्राप्त हुए हैं। जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए अधिसूचित कुल 151, वार्ड/पंचायत में कुल 836 नाम-निर्देशन प्राप्त हुए हैं जिनमें से 4 में एक अभ्यर्थी द्वारा नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त हुए हैं। इसी प्रकार सरपंच पद के लिए अधिसूचित कुल 490 वार्ड/पंचायत में कुल 2786 नाम-निर्देशन प्राप्त हुए हैं जिनमें से एक स्थान पर एक अभ्यर्थी द्वारा नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त हुए हैं तथा 8 में एक-एक अभ्यर्थी द्वारा नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त हुए हैं।
पंच पद के लिए अधिसूचित कुल 7552 वार्ड/पंचायत में कुल 11346 नाम-निर्देशन प्राप्त हुए हैं जिनमें से 167 स्थान से कोई नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त नहीं हुए हैं तथा 5098 में एक-एक अभ्यर्थी द्वारा नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त हुए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 10 जून 2022 को दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकती है। अभ्यर्थिता वापसी के पश्चात प्रतीक चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
चिकन पॉक्स से बचाव के लिए एडवाइजरी
मण्डला 8 जून 2022
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने चिकन पॉक्स से बचाव के लिए एडवाईजरी जारी की है। जारी एडवाईजरी में कहा गया है कि चिकन पॉक्स अत्याधिक संक्रामक बीमारी है, यह बीमारी वरिसेला जोस्टर नामक वायरस के संक्रमण से फैलती है। इस वायरस के संक्रमण के कारण शरीर में खुजली, दाने व छाले के लक्षण प्रकट होते हैं। प्रायः शरीर में छाती, पीठ व चेहरे पर लाल दाने दिखाई देने लगते हैं और फिर सारे शरीर में दाने फैल जाते हैं। चिकन पॉक्स मुख्य रूप से बच्चों, किशोर, वयस्क, गर्भवती महिलाएं और जिनमें बीमारी से लड़ने की क्षमता कम रहती है को ज्यादा प्रभावित करता है।
उद भवन काल:- शरीर में वायरस के संक्रमण के उपरांत और उद भवन काल 10 से 20 दिन का होता है, वयस्कों में शरीर के अंगों पर दाने उभरने से पहले हल्का बुखार या बेचैनी के लक्षण प्रकट हो सकते हैं। बच्चों में शरीर पर दाने ज्यादातर बीमारी का पहला संकेत हो सकता है। चिकन पॉक्स वायरस का संक्रमण लगभग 4 से 7 दिनों तक रहता है।
लक्षण:- चिकन पॉक्स में संक्रमण मुख्य रूप से शरीर पर दाने प्रकट होते हैं जो खुजली उत्पन्न करते हैं। बाद में फफोले में बदल जाते हैं तथा सूखने के उपरांत पपड़ी में बदल जाती हैं। प्रायः सभी फफोले के सूखने के लगभग एक सप्ताह लगता है। वायरस संक्रमण उपरांत दाने सबसे पहले छाती, पीठ और चेहरे पर उभर जाते हैं और फिर धीरे-धीरे मुंह, पलकों को जननांगों इत्यादि सहित पूरे शरीर में फैल जाते हैं। स्वस्थ बच्चों में व्हीजेडव्ही वायरस का संक्रमण सतही होता है उनमें बुखार 102 दाने 2 से 3 दिन तक दिखाई देते हैं। जिन बच्चों, किशोर, वयस्क, गर्भवती महिलाओं में प्रतिरोधक क्षमता कम होती है उन्हें अत्यधिक खतरा बना रहता है और उन्हें अत्यधिक जटिलताएं उत्पन्न हो सकती हैं। शरीर में दाने उभरने में लगभग 1 से 2 दिन पहले बुखार, थकान एवं भूख में कमी, सिर में दर्द आदि के लक्षण प्रकट होते हैं। किसी भी व्यक्ति को कभी भी चिकन पॉक्स चाहे उसे कभी संक्रमण नहीं हुआ है या चिकन पॉक्स का टीकाकरण हुआ हो।
प्रसार:- चिकन पॉक्स एक अत्यधिक संक्रामक बीमारी है चिकन पॉक्स वायरस त्वचा पर उभरे दानों व घाव के तरल पदार्थ का छूने, संक्रमित व्यक्ति के सांस लेने और छोड़ने और संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क में आने से फैलता है। चिकन पॉक्स की जटिलताएं वयस्कों में वायरस के कारण निमोनिया, वायरल निमोनिया के लक्षण प्रकट हो सकते हैं। बच्चों में त्वचा संबंधी बीमारी की समस्याएं। मस्तिष्क में सूजन या इंसेफलाइटिस के लक्षण रक्त स्त्राव की समस्याएं अन्य गंभीर समस्याएं।
रोकथाम और उपचार:- चिकन पॉक्स बीमारी से बचाव का सबसे अच्छा तरीका है पूर्ण टीकाकरण, वायरस को अन्य दूसरे व्यक्ति तक फैलने तथा त्वचा के संक्रमण को रोकने के लिए नाखूनों को छोटा करें तथा प्रयास करें खुजली व खरौंच ना हो। दाने, घाव, छाले को खरौंच लिया है तो अपने हाथों को तत्काल साबुन से 20 सेकंड तक धोंएं। त्वचा संक्रमण रोकने के लिए कैलामिन लोशन का उपयोग करें। बुखार, थकान, भूख में कमी, सिरदर्द आदि के लक्षण प्रकट हो तो चिकित्सा परामर्श लें। शरीर में खुजली से राहत के लिए नीम की पत्तियां पानी में डालकर ठंडे पानी से स्नान करें। मरीज को हवादार कमरे में रखें तथा सूती कपड़े पहनाएं जिससे शरीर पर जलन ना हो। मरीज को आइसोलेट रखें जिससे अन्य स्वस्थ व्यक्ति को संक्रमण न फैले, मरीज के आसपास सफाई रखें। मरीज को ज्यादा से ज्यादा पौष्टिक तरल पदार्थ दलिया, स्वच्छ पानी का सेवन कराएं। चिकन पॉक्स की पुष्टि हेतु मरीज को प्रशिक्षित डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
सांचेत सिंह देशमुख को मिली पी.एच.डी. उपाधि
शीर्षक- “ग्रामीण विकास में सिंचाई परियोजनाओं की भूमिका का विश्लेषणात्मक अध्ययन बालाघाट एवं मण्डला जिले के विशेष संदर्भ में”
मण्डला 8 जून 2022
श्री सांचेतसिंह देशमुख वार्ड नंबर-24 मोतीनगर बालाघाट निवासी को रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के अधीन इनके शोध कार्य “ग्रामीण विकास में सिंचाई परियोजनाओं की भूमिका का विश्लेषणात्मक अध्ययन बालाघाट एवं मण्डला जिले के विशेष संदर्भ में” विषय पर पी.एच.डी. की उपाधि से नवाजा गया है। इन्होने अपना शोध प्रबंध शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालाघाट के वाणिज्य संकाय के डॉ. पीएस कातुलकर प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष वाणिज्य संकाय के कुशल नेतृत्व एवं सतत मार्गदर्शन में पूर्ण किया, जो वर्तमान में जिले के एकमात्र शोध निर्देशक हैं और उनके अधीन अन्य विद्यार्थी भी शोध कार्य में लगे हुये हैं।
श्री सांचेतसिंह देशमुख के शोध कार्य का बाह्य परीक्षण प्रो. राजकुमार सिंह कुलपति पंजाब केन्द्रीय विश्वविद्यालय, चण्डीगढ़ पंजाब द्वारा मुख्य मौखिक परीक्षा को संपादित किया गया। जिन्होने इनके शोध को अत्यधिक सराहनीय कार्य बताया। श्री देखमुख ने अपने इस शोध कार्य को पूर्ण करने के लिए शोध निर्देशक प्रो. पीएस कातुलकर का आभार व्यक्त किया। इन्होने अपने माता-पिता श्रीमती चुमेश्वरीन, श्री खुमानसिंह देशमुख एवं भाई-बहन, अभिषेक कुमारी आकांक्षा देशमुख की प्रेरणा एवं आर्शिवाद से इस जटिल शोध उपाधि को प्राप्त किया है। श्री देशमुख ने अपने शोध कार्य को संपादित करने में जिला प्रशासन बालाघाट, मण्डला, जबलपुर तथा शोध केन्द्र जीएस कॉलेज जबलपुर एवं महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगणों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
