Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

26 ग्रामों में पहुंची चलित प्रयोगशाला

मण्डला 19 अक्टूबर 2020

कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशन में जिले में विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए दूरस्थ ग्राम पंचायतों में निवासरत छात्रों में वैज्ञानिक अभिरूचि विकसित करने एवं पाठ्यक्रम संबंधी प्रायोगिक कार्य करवाने के लिए ’प्रोजेक्ट नई उड़ान’ के तहत विभिन्न ग्रामों में चलित प्रयोगशाला (मोबाइल लैब) का भ्रमण एवं प्रदर्शन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार विकासखंड मंडला के बिझिंया, देवदरा एवं गौंझी, नैनपुर के पुतर्रा, बीजाडांडी के बीजाडांडी, भटा डूंगरिया एवं मैली, घुघरी के डंडादेई एवं तबलपानी, निवास के मझगांव, हरिसिंहगौरी माल, बिछिया के मेढ़ाताल, औरई, उमरवाड़ा, घोंटा, चंगरिया, डीलवारा, ठोड़ा, कन्हारीकला, मवई के परसाटोला एवं देवरीदादर, मोहगांव के गिठार, भानपुर, मुगंवानी, पंछीपानी, नारायणगंज के सुखराम ग्राम में चलित प्रयोगशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति में शिक्षकों द्वारा पाठ्îक्रम संबंधी प्रायोगिक कार्य कराये गये साथ ही विद्यार्थियों ने भी सभी प्रयोगों को किया एवं समझा जिससे विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया।

Related posts

जिले की औसत वर्षा की जानकारी

Reva India News

फोटोयुक्त आधार कार्ड मतदान की पहचान के लिए शामिल

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उईके,कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा सहित अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी, पत्रकार, श्रद्धालु और नागरिकगण पंचचौकी महाआरती में शामिल हुए

Reva India News

Leave a Comment