Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

9 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

मण्डला 23 अक्टूबर 2020

मरीजों के द्वारा कोरोना को हराकर स्वस्थ होने एवं घर पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में 22 अक्टूबर की शाम 4 बजे से 23 अक्टूबर की शाम 4 बजे तक जिले में 9 कोरोना मरीज कोरोना को हराकर अपने घर लौटे हैं। स्वस्थ होने वाले मरीजों में आजाद वार्ड मण्डला निवासी 58 वर्षीय पुरूष, बिछिया के ग्राम मटियारी बकरावाह निवासी 25 वर्षीय महिला, बम्हनी निवासी 41 वर्षीय एवं 45 वर्षीय पुरूष, ग्राम देवदरा निवासी 9 वर्षीय बालिका, शक्ति नगर देवदरा निवासी 50 वर्षीय महिला, निवास निवासी 36 वर्षीय महिला, नैनपुर वार्ड नं.-9 निवासी 38 वर्षीय पुरूष, मवई के ग्राम मोतीनाला निवासी 42 वर्षीय पुरूष शामिल है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ होकर घर जाने वाले मरीजों को कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की समझाईश दी गई।

Related posts

प्रधानमंत्री आवास योजना से मैंने अपना पक्का मकान बनाया है – अशोक ठाकुर

Reva India News

“साहस- जेंडर जस्टिस लैब्स” की जिला-स्तरीय कार्यशाला आज

Reva India News

रामनगर में 15 एवं 16 मई को आयोजित होगा दो दिवसीय “आदि उत्सव 2026”, जनजातीय संस्कृति और गोंडवाना विरासत का होगा भव्य संगम  

Reva India News

Leave a Comment