Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति का हुआ अनावरण कार्यक्रम में राज्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधि हुए शामिल

मण्डला 8 नवम्बर 2020

बिंझिया तिराहे में लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अनावरण कार्यक्रम में केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, अल्पसंख्यक कल्याण एवं पिछड़ा वर्ग मंत्री मध्यप्रदेश शासन रामखिलावन पटेल, राज्यसभा सांसद संपतिया उईके, सांसद सतना गणेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी, उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा, समाजसेवी भीष्म द्विवेदी तथा सीबी पटेल एवं जनप्रतिनिधियों के साथ जनता उपस्थित थी। अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि जिला मुख्यालय में सरदार पटेल की मूर्ति की स्थापना मंडला के लिए ऐतिहासिक पल है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं उनके कृतित्व को याद कर उनसे प्रेरणा लेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक कल्याण एवं पिछड़ा वर्ग मंत्री श्री रामखिलावन पटेल ने आजादी के आंदोलन में सरदार पटेल की भूमिका को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि हम सभी को लौहपुरूष श्री पटेल के पदचिन्हों पर चलते हुए प्रदेश और देश को विकास के रास्ते पर लगातार अग्रसर करना होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सतना सांसद श्री गणेश सिंह ने कहा कि अनावरण कार्यक्रम मंडला के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने सरदार पटेल की मूर्ति की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जनप्रतिनिधि एवं समिति को हार्दिक बधाई दी। सांसद श्री सिंह ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण, स्वतंत्रता संग्राम, एकीकरण प्रक्रिया एवं आजादी के बाद देश के ढ़ांचे को मजबूत करने में उनके योगदान को याद किया। मऊगंज विधायक श्री प्रदीप पटेल ने मूर्ति स्थापना के दिन को जिले के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने लौहपुरूष द्वारा आजादी के समय रियासतों के एकीकरण में उनकी महती भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी।

Related posts

मकर संक्रान्ति पर्व के दृष्टिगत चायनीज मांझे का उपयोग प्रतिबंधित

Reva India News

स्वच्छ जल, सुरक्षित कल: एकता स्वसहायता समूह की महिलाओं ने संभाली आजाद वार्ड में जल परीक्षण की कमान

Reva India News

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोचा में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया

Reva India News

Leave a Comment