Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने ली प्याज व्यापारियों की बैठक

मण्डला 9 नवम्बर 2020

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले के प्याज व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि प्याज की कीमत अनावश्यक रूप से न बढ़ाएं। प्याज का शासन के दिशा-निर्देशानुसार पर्याप्त स्टॉक रखें। कोई भी व्यापारी नियम के विरूद्ध स्टॉक न रखे। आगामी दिनों में प्याज संग्रहण की जांच के लिए नायब तहसीलदार एवं खाद्य विभाग की टीम द्वारा संग्रहण स्थलों पर निरीक्षण किया जाएगा। नियम अनुसार प्याज संग्रहण का उल्लंघन होने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।

श्रीमती सिंह ने व्यापारियों से जिले के बाहर से आने वाली प्याज के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्याज की कालाबाजारी न होने पाए। प्याज व्यापारियों ने प्रशासन के समक्ष सब्जीमंडी एवं शेड निर्माण संबंधी मांग रखी। बैठक में एडीएम मीना मसराम, एसडीएम प्रथम कौशिक, खाद्य अधिकारी ओपी पांडे सहित संबंधित विभाग एवं प्याज व्यापारी उपस्थित थे।

Related posts

नैनपुर में 11 करोड़ की लागत से निर्मित संयुक्त अनुविभागीय राजस्व कार्यालय का लोकार्पण संवेदनशीलता से समय पर हो राजस्व विवादों का त्वरित निपटारा – केबिनेट मंत्री श्रीमती उइके यह सामान्य नहीं, न्याय का भवन है – प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने को-ऑपरेटिव बैंक में ध्वजारोहण किया

Reva India News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 18वी किस्त वितरण 5 अक्टूबर को पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जाएगा

Reva India News

Leave a Comment