Reva India News
ऑटोब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कार्यकर्ता एवं सहायिका की अनन्तिम सूची जारी

मण्डला 10 नवम्बर 2020

महिला एवं बाल विकास परियोजना नैनपुर द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों के लिए अनंन्तिम सूची जारी की गई है। जारी सूची के अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्र सगौनिया-1 में कार्यकर्ता पद के लिए सुरेखा साहू एवं आंगनवाड़ी केन्द्र बोरीपीपरडाही में संध्या जंघेला एवं आंगनवाड़ी केन्द्र डुड्डुम माल में संगीता मरकाम का अनन्तिम रूप से चयन किया गया है। इसी प्रकार सहायिका पद के लिए आंगनवाड़ी केन्द्र कटारे मोहगांव के अंतर्गत बसंती सरोते, आंगनवाड़ी केन्द्र गजना के अंतर्गत हेमलता नेटी, आंगनवाड़ी केन्द्र डुंगरिया के अंतर्गत सीता बाई मरकाम एवं आंगनवाड़ी केन्द्र तुरूर के अंतर्गत शिवकुमारी वलारी का चयन किया गया है। अनन्तिम चयन के विरूद्ध दावा एवं आपत्ति कार्यालयीन कार्य दिवस में 7 दिवस के अंदर प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक आमंत्रित की गई है। आपत्तिकर्ता अपनी आपत्ति महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय नैनपुर में भी प्रस्तुत कर सकते हैं।

Related posts

14 जून को लगाए गए 1198 कोविड टीके

Reva India News

परिवार के साथ मंडला कलेक्टर पहुंचे कान्हा नेशनल पार्क

Reva India News

*मंडला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिछिया पुलिस के नाइट ऑपरेशन में 5 पिकअप वाहनों से 15 मवेशी बरामद*

Reva India News

Leave a Comment