Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नर्मदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पौड़ी लिंगा में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित

मंडला, 16 अक्टूबर 2026

नर्मदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पौड़ी लिंगा में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री एस.के. डागोरिया, आरसेटी निदेशक श्री राजेश राय एवं विद्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहा।

शिविर में वित्तीय साक्षरता अधिकारी श्री के.के. अवस्थी ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने साइबर धोखाधड़ी के विभिन्न तरीकों, उनसे बचाव के उपायों तथा ऑनलाइन लेन-देन के दौरान सतर्कता बरतने के संबंध में जागरूक किया। साथ ही साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।

Related posts

नशा नहीं, पढ़ाई और खेलों का हो जुनून: मंत्री श्रीमती उइके समापन नहीं, नशामुक्त मंडला के नए संकल्प की शुरुआत: डीएम नशामुक्त समाज के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: एसपी नशामुक्ति पखवाड़े का समापन समारोह आयोजित

Reva India News

पतंजलि समिति ने किया नमन

Reva India News

प्रदेश के स्कूलों में चल रहा है स्वच्छता पखवाड़ा 15 सितम्बर तक चलेंगी सफाई पर केन्द्रित गतिविधियाँ

Reva India News

Leave a Comment