Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औरई में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित

मंडला, 16 अक्टूबर 2026

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औरई में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्राचार्य श्री सुधीर पटेल एवं विद्यालयीन स्टाफ की उपस्थिति में वित्तीय साक्षरता अधिकारी श्री के.के. अवस्थी ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को विभिन्न शासकीय बीमा एवं पेंशन योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना के प्रावधानों से अवगत कराते हुए साइबर धोखाधड़ी से बचाव, सुरक्षित डिजिटल लेनदेन एवं ऑनलाइन बैंकिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को वित्तीय योजनाओं के प्रति जागरूक करने के साथ सुरक्षित बैंकिंग व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

Related posts

राजसात वाहन, सामग्री की खुली नीलामी

Reva India News

पी.एम.ई.जी.पी. योजना के तहत हितग्राहियों का ई.डी.पी. प्रशिक्षण संपन्न एवं उद्यम क्रांति  

Reva India News

कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के राज्य मंत्री श्री दिलीप जायसवाल का 29 अक्टूबर को मंडला आगमन

Reva India News

Leave a Comment