Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने ली समय सीमा बैठक, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

मण्डला 23 नवम्बर 2020

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने योजना भवन समय सीमा बैठक ली। बैठक में उन्होंने सीएम हेल्पलाईन में लंबित शिकायतों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लंबित शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण हम सबकी प्राथमिकता होना चाहिए। आगामी दिनों में सभी विभाग प्राथमिकता से सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करेंगे। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि आगामी माह में समाधान कार्यक्रम के अंतर्गत विस्तृत समीक्षा की जाएगी। उन्होंने समाधान कार्यक्रम में शामिल विभागों को अपनी सभी जानकारी तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी 2 से 3 दिनों में समाधान में शामिल विभागों का रिव्यू किया जाएगा। श्रीमती सिंह ने बैठक में वन, ऊर्जा, राजस्व, लोक निर्माण विभाग, आदिवासी विकास तथा अन्य विभागों की लंबित शिकायतों की आंकड़ेवार समीक्षा की तथा लंबित शिकायतों के संबंध में अधिकारियों से जवाब मांगे। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश से जुड़े विभागों अपने से कार्ययोजना के संबंध में जानकारी ली।

श्रीमती सिंह ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत जनपद स्तर पर भी शिविर आयोजित किए जा शिविर के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी सीईओ जनपद अपने क्षेत्र में इन शिविरों की जानकारी अधिक से अधिक प्रसारित कर जनता को लाभ देना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में उन्होंने पात्रता पर्ची वितरण, सीएम किसान रिपोर्ट आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की। कलेक्टर ने गरीब कल्याण योजना, जल जीवन मिशन, उपार्जन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न केन्द्रों से खरीदी जा रही उपज के बारे में चर्चा करते हुए किसानों को समय पूर्व एसएमएस भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने बारदानों की स्थिति के बारे में भी संबंधित विभागों से जवाब मांगे। श्रीमती सिंह ने मनरेगा, पीएम आवास तथा आधारसीडिंग पर चर्चा करते हुए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मनरेगा के कार्य शुरू होने की जानकारी अपने-अपने क्षेत्र में देना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में एडीएम मीना मसराम, जिला पंचायत सीईओ तन्वी हुड्डा, एसडीएम मंडला प्रथम कौशिक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

महिलाओं को आरक्षण व अधिकारों की दी गई जानकारी

Reva India News

देवरीकला में हरियाली यात्रा : नवांकुर सखी योजना अंतर्गत किया गया पौधारोपण  

Reva India News

जिले की औसत वर्षा की जानकारी

Reva India News

Leave a Comment