Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

महिलाओं को आरक्षण व अधिकारों की दी गई जानकारी

मंडला, 16 अप्रैल 2026

‘‘नारी शक्ति वंदन’’ पखवाड़ा के अंतर्गत 15 अप्रैल को ग्राम पंचायत पीपरपानी एवं जंतीपुर में गोष्ठी/कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में वन स्टॉप सेंटर प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले, पीएलवी श्रीमती शिखा श्रीवास्तव, जनप्रतिनिधिगण, ग्राम के प्रबुद्ध नागरिक, ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती अनीता उईके, सचिव श्री कमल किशोर कछवाह सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं एवं बहुउद्देशीय कार्यकर्ता हरिशंकर कछवाहा उपस्थित रहे।

गोष्ठी में प्रतिभागियों को ‘‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023’’ के अंतर्गत लोकतंत्र में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण के प्रावधान की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही नारी सम्मान, नारी सुरक्षा एवं महिलाओं और बालिकाओं के लिए शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा समाज में उनकी सहभागिता को सशक्त बनाने का संदेश दिया गया।

Related posts

कलेक्टर, एसपी ने किया नगर परिषद उपचुनाव की मतगणना स्थल का निरीक्षण  

Reva India News

ग्राम बरवही में रात्रि चौपाल का आयोजन

Reva India News

बम बम भोले जयघोष के साथ शिव मंदिर से निकली कांवड़ यात्रा नाचे धर्मप्रेमी भजन संध्या के साथ नंदी महाराज की स्थापना  

Reva India News

Leave a Comment