Reva India News
Otherकोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में 7 कोरोना केस मिले

मण्डला 27 नवम्बर 2020

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 नवम्बर की शाम 4 बजे से 27 नवम्बर की शाम 4 बजे तक 7 कोरोना पॉजीटिव केस मिले हैं। जानकारी के अनुसार नैनपुर वार्ड नंबर-11 निवासी 42 वर्षीय पुरूष, नैनपुर के वार्ड नंबर-3 निवासी 25 वर्षीय पुरूष, घुघरी के ग्राम पीपरदौन निवासी 22 वर्षीय पुरूष, 15 वर्षीय बालिका, 11 वर्षीय बालक, महाराजपुर निवासी 46 वर्षीय महिला एवं नारायणगंज के ग्राम चिरईडोंगरी निवासी 3 वर्षीय बालिका की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। सभी संक्रमितों को आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमितों के संपर्क में आए व्यक्तियों के स्वास्थ्य परीक्षण तथा कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का आव्हान किया है।

Related posts

माशिमं. उपाध्यक्ष एवं सीईओ जिला पंचायत ने किया कन्या शाला महाराजपुर का औचक निरीक्षण

Reva India News

उपार्जन केन्द्र में बुनियादी सुविधाएं रखें – कलेक्टर

Reva India News

“BAIGA” डेवलपमेंट प्लान अंतर्गत 3 मार्च को 8 ग्रामों में लगेंगे शिविर

Reva India News

Leave a Comment