Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

धनगाँव के जीवाश्मों को सुरक्षित एवं संरक्षित करने राशि स्वीकृत

मण्डला 16 दिसम्बर 2020

धनगांव में प्राप्त जीवाश्मों को सुरक्षित एवं संरक्षित किए जाने के लिए मध्यप्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड द्वारा 4.22 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस राशि का उपयोग अधोसंरचना एवं प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बताया पश्चिम मंडला सामान्य वन मंडल अंतर्गत धनगांव में प्राप्त जीवाश्मों को सुरक्षित एवं संरक्षित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यों के प्रस्ताव मध्यप्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड को भेजे गए थे जिनमें से पेगोड़ा निर्माण (शीट सहित), चबूतरा, मेन गेट, साईन/डिस्प्ले बोर्ड तथा जीवाश्म स्थल पर पत्थर पर जीवाश्म से संबंधित जानकारी अंकित कराने आदि कार्यों के लिए 4.22 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसी राशि में से सुरक्षा कार्य के लिए वन समिति के माध्यम से 2 श्रमिकों का भी प्रावधान किया गया है। फासिल्स के संबंध में 5 युवकों को प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि 10.5 किलोमीटर मार्ग मरम्मत का कार्य मनरेगा से कराया जाएगा।

Related posts

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक लेंगे

Reva India News

मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्य: निवास और मण्डला विधानसभा में उत्कृष्ट समन्वय से शत-प्रतिशत सफलता

Reva India News

आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव है “गीता उत्सव” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

Leave a Comment