Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ज्वालाजी वार्ड में चला विशेष सफाई अभियान

मण्डला 29 दिसम्बर 2020

सीएमओ नगरपालिका से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के अंतर्गत नगरपालिका परिषद मण्डला द्वारा नगर के प्रत्येक वार्डों मे स्वच्छता जागरूकता लाने हेतु प्रत्येेक दिन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ज्वालाजी वार्ड मे विशेष अभियान चलाये गया। अभियान के दौरान वार्ड मे स्थित नालियों की सफाई का कार्य कराया गया। साथ ही वार्ड मे टैक्स् वसूली अभियान भी चलाया गया। वार्डवासियों को स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 की जानकारी देने पोस्टर तथा पम्पलेट वितरण किए गए। साथ ही घरों से निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में रखकर नगरपालिका के कचरा वाहन मे प्रदाय करने की समझाईश भी दी गई। इस दौरान पूर्णिमा अमित शुक्ला अध्यक्ष न.पा.परि., श्री प्रदीप झारिया मुख्य नगरपालिका अधिकारी, अरूण त्यागी प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी एवं एस.सी.चौधरी उपस्थित थे। पूर्णिमा अमित शुक्ला अध्यक्ष,न.पा.परि.मण्डला के द्वारा नगर वासियों से स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 मे नगरपालिका परिषद मण्डला का सहयोग करने एवं नगर के सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न करने की अपील की गई।

Related posts

जनसेवा, सुशासन और विकास के संकल्प को साकार कर रहे जनकल्याण शिविर – मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके बम्हनी में आयोजित जनकल्याण शिविर में हितग्राहियों को किया लाभान्वित

Reva India News

शासकीय महाविद्यालय नारायणगंज में प्र्रवेश की अंतिम तिथि 20 मई

Reva India News

हितग्राहीमूलक कड़कनाथ/बैकयार्ड कुक्कुट पालन योजनांतर्गत हितग्राही लाभान्वित सभी वर्ग के हितग्राही ले सकते हैं लाभ

Reva India News

Leave a Comment