Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

5 जनवरी 2021 को हेलो आशा फोन इन कार्यक्रम का प्रसारण

मण्डला 4 जनवरी 2021

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने जानकारी दी कि हेलो आशा फोन इन कार्यक्रम का प्रसारण प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को आकाशवाणी भोपाल से विभाग द्वारा निरंतर चलाया जायेगा तथा आयुष्मान भारत निरामयम एवं अन्य योजनाओं पर 5 जनवरी 2021 मंगलवार दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक आकाशवाणी भोपाल से प्रसारित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में समस्त आशायें महिला स्वा. कार्यकर्ता, आगनवाडी कार्यकर्ता कार्यक्रम को ग्राम आरोग्य केन्द्र में बैठकर रेडियो पर स्थानीय ग्रामीण महिलाओं के साथ खुद सुनेगें तथा गांव के अन्य लोगों को कार्यक्रम के बारे में जानकारी देने की भी अपील की गई है। कार्यक्रम प्रसारण के दौरान श्रोता आकाशवाणी के फोन नं. 0755-2660902, 2660903 पर सवाल पूछ सकते हैं।

Related posts

राजस्व अधिकारियों की बैठक संपन्न

Reva India News

रज़ा उत्सव की हुई शुरुआत कला के रंग में डूबे चित्रकार

Reva India News

अग्रवाल समाज के सरपंच बनें प्रशांत

Reva India News

Leave a Comment