Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री ने पीएम स्वनिधि योजना से लाभान्वित अंजू से की बात पथ विक्रेता योजना से सब्जी का व्यवसाय किया है प्रारंभ

मण्डला 6 जनवरी 2021
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि के अंतर्गत इंदौर के सांवेर क्षेत्र के निरंजनपुर में आयोजित कार्यक्रम के तहत् शहरी पथ विक्रेता योजना से लाभान्वित हितग्राहियों के खाते में 10-10 हजार रूपये का हितलाभ वितरण किया। इसी क्रम में श्री चौहान ने मंडला जिले की अंजू केवट जो कि शहरी पथ विक्रेता योजना से लाभान्वित हुई है, से सजीव प्रसारण के माध्यम से बात की। मुख्यमंत्री ने अंजू से स्ट्रीट वेंडर्स योजना का लाभ लेने में अपनाई गई प्रक्रिया तथा योजना का लाभ मिल जाने के बाद शुरू किए गए व्यवसाय के बारे में आत्मीय चर्चा की। शहरी पथकर विक्रेता योजना से मिली आर्थिक सहायता से सब्जी का व्यवसाय शुरू करने वाली अंजू ने बताया कि वह अब अपने नए व्यवसाय के साथ बड़ी खुश है। नए व्यवसाय से परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहतर हुई है। सब्जी का व्यवसाय करने में उनके पति भी उनका सहयोग करते हैं। मुख्यमंत्री ने अंजू केवट को योजना का लाभ मिलने पर बधाई भी दी। इस दौरान राज्यसभा सांसद संपतिया उईके, नगरपालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा, नगरपालिका उपाध्यक्ष गिरीश चंदानी, भीष्म द्विवेदी, अनुराग चौरसिया, एडीएम मीना मसराम, जिला पंचायत सीईओ तन्वी हुड्डा, सीएमओ नगरपालिका प्रदीप झारिया, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित उपस्थित थे।
इस दौरान श्री चौहान ने सांवेर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा किसानों एवं गरीबों के हित में चलाई जाने वाली योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही इंदौर शहर के विकास के लिए बनाई जा रही नई कार्ययोजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बेटियों के खिलाफ अपराध करने वाले, मिलावटखोरों, भू-माफिया तथा अवैध कब्जा करने वालों के विरूद्ध सरकार के सख्त रवैये के बारे में बताया।

Related posts

बिंझिया में सामुदायिक भागीदारी जागरूकता शिविर सम्पन्न

Reva India News

जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस पर किया गया पौधारोपण

Reva India News

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई बम्हनी बंजर समिति जहरमऊ द्वारा संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया 

Reva India News

Leave a Comment