Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में आज अन्न उत्सव के तहत् वितरित हुआ राशन विधायक मंडला सहित जनप्रतिनिधि हुए शामिल

मण्डला 7 जनवरी 2021
कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति तक खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 7 जनवरी से खाद्य विभाग द्वारा अन्न उत्सव मनाया जा रहा है। इस आयोजन के तहत् सार्वजनिक वितरण प्रणाली की पीडीएस दुकानों से पात्र हितग्राहियों को राशन एवं अन्य खाद्यान्न वितरित किए गए। अन्न उत्सव का आयोजन विकासखंड स्तर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक किया गया। इस आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। विधायक मंडला देवसिंह सैयाम ग्राम झुलपुर में शासकीय उचित मूल्य की दुकान में आयोजित अन्न उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए तथा हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण कराया।
इस प्रकार एडीएम मीना मसराम तथा जिला आपूर्ति अधिकारी ने भी अन्न उत्सव के आयोजन की स्थिति का जायजा लेने शासकीय उचित मूल्य की दुकानों का निरीक्षण किया एवं हितग्राहियों से चर्चा की।

Related posts

बरसात के दिनों में दस्त, डायरिया रोग से अपना बचाव करें

Reva India News

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 89 आवेदकों की समस्या

Reva India News

नगर निकाय आम निर्वाचन कार्यक्रम जारी

Reva India News

Leave a Comment