Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बर्ड फ्लू के नियंत्रण के लिए जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय टीम गठित

मण्डला 11 जनवरी 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संचालनालय पशुपालन के निर्देशानुसार जिले में बर्ड फ्लू के नियंत्रण, रोकथाम, सतर्कता एवं सावधानी बरतने के लिए जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय रेपिड रिस्पोंस टीम के गठन के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश में उन्होंने उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. एमएल मेहरा को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी एवं व.प.चि.श. डॉ. सरोज वरकड़े को सहायक नोडल अधिकारी बनाया है। इस समिति में डॉ. सुमित पटैल, ए.के. गुमास्ता, आरके चौधरी तथा जेएस मर्सकोले सदस्य बनाए गए हैं।

कलेक्टर ने विकासखण्ड स्तरीय समिति में विकासखण्ड मंडला के लिए वीएएस डॉ. सुरेन्द्र तेकाम को नोडल तथा व्हीएएस डॉ. फूलचंद धुर्वे को सहायक नोडल अधिकारी बनाया है। मंडला विकासखंड के लिए गठित दल में डॉ. श्रुती गौर, डॉ. ललित चौरसिया, रामचंद्र शुक्ला, एसपी श्रीवास्तव तथा पीएन पटैल शामिल है। विकासखण्ड घुघरी के लिए डॉ. आरएम भदभदे को नोडल एवं एसएल पन्द्रो को सहायक नोडल अधिकारी बनाया है। घुघरी विकासखंड के लिए गठित दल में टीएस पूषाम, राजेश उईके, एनएस तेकाम तथा एसएस करचाम शामिल है। विकासखण्ड मोहगाँव के लिए डॉ. ज्योति मरावी को नोडल एवं डॉ. दुरपत मरावी को सहायक नोडल अधिकारी बनाया है। मोहगांव विकासखंड के लिए गठित दल में मारिस वायाम, काली कवच, विनोद हरदहा तथा यशवंद लिल्हारे शामिल है।

विकासखण्ड बिछिया के लिए डॉ. रामनरेश कुशरो को नोडल एवं डॉ. डीपाली परते को सहायक नोडल अधिकारी बनाया है। बिछिया विकासखंड के लिए गठित दल में डॉ. रूपाली गजभिए, डीसीएस परते, एसएल मरकाम, मंगल सिंह धुर्वे तथा सीआर अहिरवार शामिल है। विकासखण्ड मवई के लिए डॉ. वर्षा तरवरे को नोडल एवं डॉ. सुनील गोयल को सहायक नोडल अधिकारी बनाया है। मवई विकासखंड के लिए गठित दल में डॉ. अनामिका वरकड़े, कमलेश गोदिया, रंजीत मरकाम तथा बलराम सिंगौर शामिल है। विकासखण्ड नैनपुर के लिए डॉ. निवेदिता कुशराम को नोडल एवं डॉ. सरला सिंह को सहायक नोडल अधिकारी बनाया है। नैनपुर विकासखंड के लिए गठित दल में डॉ. दीपक नवानी, सरवेश हरदहा, संजय तिवारी तथा अमित हरदहा शामिल है। विकासखण्ड निवास के लिए डॉ. कुश श्रीवास्तव को नोडल एवं संतलाल गौंड़ को सहायक नोडल अधिकारी बनाया है। निवास विकासखंड के लिए गठित दल में डीसी गौठरिया, सिया मार्को तथा अनिता धुर्वे शामिल है। विकासखण्ड नारायणगंज के लिए डॉ. महेश गुप्ता को नोडल एवं डॉ. अंजनी मरावी को सहायक नोडल अधिकारी बनाया है। नारायणगंज विकासखंड के लिए गठित दल में एके दुबे, नरेन्द्र मरावी तथा मुकेश तेकाम शामिल है। विकासखण्ड बीजाडांडी के लिए डॉ. अरविंद नागेश्वर को नोडल एवं केएस परते को सहायक नोडल अधिकारी बनाया है। बीजाडांडी विकासखंड के लिए गठित दल में यूएस उईके, चेतराम भारतीया एवं अमरसिंह मार्को शामिल है।

Related posts

माँ नर्मदा पूजन में शामिल हुई मंत्री श्रीमती उईके

Reva India News

देश और समाज की उन्नति के लिये संतों का अनुसरण जरूरी संत रविदास जयंती समारोह सम्पन्न

Reva India News

जिला प्रशासन की ओर से आयोजित किया गया होली मिलन उत्सव

Reva India News

Leave a Comment