Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वंदेमातरम की 150वीं वर्षगांठ पर हुआ आयोजन पुलिस लाइन से मैराथन, माहिष्मती घाट पर सामूहिक वंदेमातरम गायन एवं योजना भवन में राष्ट्रीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण

मंडला, 7 नवंबर 2025

राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर मण्डला जिला मुख्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए। स्थानीय पुलिस लाइन से सुबह मैराथन का आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्य मार्गों से होकर मैराथन माहिष्मती घाट पर समाप्त हुई।

माँ नर्मदा के पूजन घाट पर जिला पुलिस बैण्ड ने मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके बाद राष्ट्रीय गीत का सामूहिक सम्पूर्ण गायन किया गया। जिला योजना भवन में इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा एवं सुना गया।

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य श्री शैलेष मिश्रा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीओपी श्री पीयूष मिश्रा, उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री रोहित बड़कुल सहित सभी जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

पांच दिवसीय रज़ा स्मृति – 2025 का हुआ शुभारंभ रज़ा कला वीथिका में चित्रकारी करने पहुंच रहे कला के शौकीन

Reva India News

महिलायें ही परिवार, समाज में अच्छे संस्कार और परिवर्तन ला सकती है: निर्मला नायक* *मां नर्मदा सामाजिक सेवा न्यास ने किया एक दिवसीय मातृशक्ति सम्मलेन का आयोजन*

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 19 जून 2022

Reva India News

Leave a Comment