Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अवैध शराब पर कार्यवाही, महुआ लाहन नष्ट की गई

मण्डला 17 जनवरी 2021

अनुविभागीय दण्डाधिकारी नैनपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अवैध, कच्ची एवं जहरीली शराब के निर्माण विक्रय व परिवहन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही संचालित है। इसी क्रम में 16 जनवरी को थाना नैनपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत अवैध शराब बनाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की गई तथा महुआ एवं लाहन नष्ट किये गये। आरोपियों से शराब जब्ती की गई एवं आबकारी अधिनियम के तहत् कार्यवाही की गयी। पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अवैध शराब जहरीली शराब पर प्रतिबंध लगाने अति. पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नैनपुर तथा थाना प्रभारी नैनपुर की टीम द्वारा पृथक-पृथक जगहों पर मौके पर पहुंचकर कार्यवाही की गयी। इस तारतम्य में आरोपियों के विरूद्ध धारा  आबकारी अधिनियम के तहत् मामला पंजीबद्ध किया गया। साथ ही मौके पर प्लास्टिक के डब्बों, मिट्टी के बर्तनों में रखी गई अनुमानित कीमत 30000 रूपये की महुआ लाहन तथा अवैध भट्टियों एवं अवैध शराब बनाने के उपकरणों को नष्ट किया गया तथा आरोपियों के पास से मिली अवैध शराब एवं आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत् कार्यवाही की गयी।

Related posts

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती की अनंतिम सूची जारी 7 दिनों में दर्ज कराएं आपत्ति

Reva India News

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की अनंतिम सूची जारी

Reva India News

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment