Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती की अनंतिम सूची जारी 7 दिनों में दर्ज कराएं आपत्ति

मंडला, 2 मार्च 2026

महिला एवं बाल विकास परियोजना मवई के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका भर्ती की अनंतिम सूची का प्रकाशन एमपी ऑनलाईन के चयन पोर्टल पर आम नागरिकों के लिए जारी कर दिया गया है। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 7 पद आंगनबाड़ी केंद्र नयगंवा रैयत, मवई क्रं 1, अतरिया, मेढ़ा क्रं 1, जैतपुरी, खम्हरिया, सालीवाड़ा तथा आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 5 पद आंगनबाड़ी केंद्र खम्हरिया, मोहगांव, कुटरवानी, रंहगी, इन्द्री नयाटोला के लिए अनंतिम सूची का प्रकाशन किया गया है। अनंतिम सूची प्रकाशन 27 फरवरी से 7 दिवस के भीतर आवेदक अपनी दावा आपत्ति चयन पोर्टल पर ऑनलाईन दर्ज कर सकते हैं। दावा आपत्ति ऑफलाईन स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

Related posts

उत्तरवाहिनी नर्मदा परिक्रमा की तिथियाँ हुई निर्धारित माँ नर्मदा उत्तरवाहिनी परिक्रमा सेवा समिति की आयोजित हुई बैठक

Reva India News

आज 3 ग्रामों में होगा दवायुक्त मच्छरदानी का वितरण जिला मलेरिया अधिकारी ने की ग्रामीणजनों से मच्छरदानी के उपयोग की अपील

Reva India News

जिले में अब तक 973.2 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

Leave a Comment