Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वैश्विक महामारी कोविड-19 वैक्सीन तृतीय दिवरा 120 को लगाई गई

मण्डला 20 जनवरी 2021

जीएनएम ट्रेनिंग सेन्टर एवं सिविल अस्पताल नैनपुर में वैश्विक महामारी कोविड-19 वेक्सीन का टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण के लिए प्राथमिकता क्रम निर्धारित किया गया है। प्रथम चरण में कोरोना वार्रियस को टीका लगाया जाएगा। जिसमें मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टाफ शामिल है। इसमें सरकारी एवं निजी अस्पतालों के सेवा भावी चिकित्सक भी टीका लगवाएंगे। अगले क्रम में अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को टीका लगाया जाएगा। जिनमें राजस्व कर्मी पुलिस कर्मी, नगरीय निकाय के कर्मचारी शामिल है। 50 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों तथा ऐसे नागरिक 50 वर्ष से कम आयु के है। परन्तु एकाधिक स्वास्थ्य समस्या से ग्रस्त है। उनका टीकाकरण किया जाएगा। पहला टीका लगने के 28 दिन बाद दूसरा टीका लगाया जावेगा। हितग्राहियों को अपने साथ आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। आधार कार्ड न होने की स्थिति में कोई भी आईडी लाना अनिवार्य है।

सीएमएचओ ने बताया कि 20 जनवरी को जीएनएम ट्रेनिंग सेन्टर में 31 तथा सिविल अस्पताल नैनपुर में 89 टीके लगवाए गए। कुल टीके की संख्या 120 है। तीन दिवस में कुल 339 टीके लगाए गए।

Related posts

थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही 24 घन्टे के अंदर अंधी हत्या के अज्ञात आरोपी को किया गिरफ्तार प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी ही निकला प्रेमिका का हत्यारा

Reva India News

विद्यार्थियों के उपलब्धि स्तर को बेहतर बनाने चयनित 47 स्कूलों को मिल रहे स्मार्ट बोर्ड, कम्प्यूटर, यूपीएस, प्रिंटर, वाटर कूलर जिला प्रशासन की पहल पर दृष्टि वेलफेयर फाउंडेशन ने उपलब्ध कराए उपकरण

Reva India News

जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक 9 मई को

Reva India News

Leave a Comment