Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

’’लोकसेवा एवं सुशासन के क्षेत्र में बढ़ते कदम’’ का आयोजन 25 को प्री-रजिस्ट्रेशन  www.mp.mygov.in पर प्रारंभ

मण्डला 22 जनवरी 2021

अपर कलेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010 के सफलतम 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 25 जनवरी 2021 को अपरान्ह 3 बजे से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में “म.प्र., लोक सेवा एवं सुशासन के क्षेत्र में बढ़ते कदम” कार्यक्रम का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। उक्त संबंध में कार्यक्रम का आयोजन 25 जनवरी 2021 को अपरान्ह 12 बजे किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में नागरिक एवं शासकीय सेवक एसएमएस के माध्यम से उनके मोबाइल पर कार्यक्रम की वेबकास्ट लिंक भेजकर कार्यक्रम से जुड़ सकते हैं।

जिला एवं ब्लॉक स्तर के लोक सेवा केन्द्रों पर उपस्थित होने वाले आवेदकों एवं नागरिकों का प्री-रजिस्ट्रेशन www.mp.mygov.in पर कराया जा रहा है। कार्यक्रम का प्रसारण लाइव लिंक – http://webcast.gov.in/mp/cmevents पर किया जाएगा। उक्त लिंक के माध्यम से आधिकाधिक नागरिक कार्यक्रम देख सकते हैं। कार्यक्रम दूरदर्शन के डी.डी. एम.पी. चौनल पर भी लाइव दिखाया जायेगा। लोक सेवा केन्द्रों में भी कार्यक्रम टी.व्ही., स्क्रीन पर देखा जा सकेगा। अपर कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में संबंधित जिले के मान. मंत्रीगण एवं स्थानीय जन-प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर उनकी सहभागिता को सुनिश्चित करें।

Related posts

एफएलएन अतंर्गत डीपीएमयू की बैठक सम्पन्न

Reva India News

रक्षित केंद्र में साइबर सुरक्षा जागरूकता माह एवं पुलिस झंडा दिवस के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

सेवानिवृत शासकीय सेवकों का सम्मान एवं पीपीओ वितरण हुआ

Reva India News

Leave a Comment