Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई

मण्डला 23 जनवरी 2021

भारत रत्न सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। जिला योजना भवन में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में विधायक मंडला श्री देवसिंह सैयाम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तन्वी हुड्डा, पुलिस अधीक्षक यशपालसिंह राजपूत, अपर कलेक्टर मीना मसराम एवं जिला अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक देवसिंह सैयाम ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के देश के लिए बलिदान एवं उनके कार्यों को भारत देश हमेशा याद रखेगा। वे युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं, नेताजी ने भारत की आजादी के लिए क्रांति का बिगुल फूंका। आजाद हिंद फौज के माध्यम से भारत की स्वतंत्रता के लिए किया गया उनका प्रयास स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है। इस कार्यक्रम में सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर आधारित लघु चित्र का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम संचालक अखिलेश उपाध्याय के द्वारा सुभाष चंद्र बोस के जीवन यात्रा पर प्रकाश डाला गया। अपर कलेक्टर मीना मसराम द्वारा व्यक्त किया गया। आयोजन का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Related posts

Tottenham’s Eric Dier climbs into crowd to confront fan

Admin

आबकारी अपराध में जप्त निर्णित मदिरा का किया गया नष्टीकरण

Reva India News

रैन बसेरा में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री ने किया ‘कंबल बैंक 2.0’ का शुभारंभ जिला प्रशासन की सेवा और संवेदनशीलता की अनोखी पहल रैन बसेरा में अब कंबल के साथ सांझा चूल्हा सुविधा भी

Reva India News

Leave a Comment