Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बर्ड फ्लू से अलर्ट के मद्देनजर एडवाईजरी जारी

मण्डला 22 जनवरी 2021

प्रदेश में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद जिला भी अलर्ट हो गया है। स्थिति को देखते हुए जिले में जिला स्तरीय एवं विकास स्तरीय बर्ड फ्लू रेपिड रिसपोन्स टीम का गठन किया गया है। पक्षियों एवं मुर्गियों की असमान्य मृत्यु होने पर तत्काल जिला मुख्यालय को सूचित किया जाये। पोल्ट्री एवं पोल्ट्री उत्पाद बाजार, फार्म, जलाशयों एवं प्रवासी पक्षियों पर विशेष निगरानी रखने निर्देश दिए गए हैं। जिले के आम जन से अनुरोध है कि अपने पक्षियों पर नजर रखें।

बर्ड फ्लू रोग के लक्षण

पक्षियों के आंख, गर्दन और सिर के आसपास सूजन आना, आंखों से रिसाव होना। कलगी और टांगों में नीलापन आ जाना, अचानक कमजोरी एवं पंख गिरना, पक्षियों की हरकत में कमी आना, पक्षियों का आहार लेना कम कर देना एवं अण्डा उत्पादन में कमी, असामान्य रूप से अधिक पक्षियों की मृत्यु होना। इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त होती है तो जिला मुख्यालय एवं नजदीकी पशु चिकित्सा केन्द्र/बर्ड फ्लू रेपिड रिसपोन्स टीम के मोबाईल नम्बर पर सूचना दें। अधोहस्ताक्षरी द्वारा वन विभाग एरिया अंतर्गत आने वाले जलाशयों का भ्रमण किया गया एवं बताया गया कि जलाशयों में आने वाले पक्षियों में असामायिक मृत्यु होने पर तत्काल विभाग को सूचित करें।

मुर्गे-मुर्गियों को बीमारियों से बचाव के लिए उपाय

पक्षियों को बर्ड फ्लू एवं अन्य कई बीमारियां हो सकती है। ये बीमारियां एक पक्षी से दूसरी पक्षी में व दूषित पानी से अथवा प्रभावित पक्षी के मल-मूत्र पंखों के जरिये पूरे झुंड को तेजी से प्रभावित कर सकती है। पक्षियों को बाड़े में बंद रखें। केवल पोल्ट्री फार्म के देखभाल करने वालों को ही पक्षियों के पास जाना चाहिए। बाडे़ में एवं उसके आसपास साफ-सफाई रखें। पक्षियों का भोजन और पानी रोजाना बदलें। नये पक्षियों को कम से कम 30 दिनों तक स्वस्थ पक्षियों से दूर रखें। पॉल्ट्री के संपर्क में आने से पहले और बाद में अपने हाथ, कपड़ों और जूतों को संक्रमण मुक्त करें। पक्षियों में किसी भी प्रकार की बीमारी की सूचना मिलने पर तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सा संस्था को सूचित करें। सामान्यतः बर्ड फ्लू का वायरस 70 डिग्री सेल्सियस पर नष्ट हो जाता है।

Related posts

ई-सामान्य भविष्य निधि के अंतिम भुगतान की नवीन ऑनलाइन व्यवस्था का प्रशिक्षण आज

Reva India News

कमिश्नर जबलपुर संभाग श्री अभय वर्मा ने नवीन चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

Reva India News

7 अगस्त को जिले में 5.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई

Reva India News

Leave a Comment