Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पीपरटोला आश्रम में उकेरी गई आदिवासी लोक चित्र कला

मण्डला 23 जनवरी 2021

शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास के लक्ष्य को ध्यान में रखकर जिले में लगातार शैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से नवाचार किए जा रहे हैं। कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विजय तेकाम के मार्गदर्शन में छात्रावास एवं आश्रमों को सुसज्जित किया जा रहा है जिसमें अध्ययन अध्ययापन की सामग्री के साथ-साथ मंडला जिले की जनजातीय जीवन-शैली और संस्कृति के प्रतिबिम्बों को स्कूल भवनों छात्रावास एवं आश्रमों की दीवारों पर चित्रों के माध्यम से उकेरा जा रहा है। इसी कड़ी में जनशिक्षा केन्द्र जहरमऊ विकासखंड नैनपुर के शासकीय आदिवासी बालक आश्रम पीपरटोला की आंतरिक एवं बाहरी दीवारों पर जनजातीय जीवन-शैली, संस्कृति सामाजिक रीति-रिवाज, कृषि कार्य एवं व्यवसायिक कार्यों से संबंधित मनोहारी चित्र बनाए गए हैं। जिससे छात्रों को अपने अतीत के गौरवमयी इतिहास एवं सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराया जा सके। उक्त कार्य आदिवासी बालक आश्रम पीपरटोला में पदस्थ अधीक्षक माध्यमिक शिक्षक अमुना प्रसाद उइके द्वारा करवाया गया है और चित्रकारी का कार्य दीपक मरावी चित्रकार निवासी जहरमऊ द्वारा किया गया है।

Related posts

एसडीएम नैनपुर ने की सर्वाइकल कैंसर मुक्त भविष्य की अपील 14-15 वर्ष की बेटियों को लगवाएं एचपीवी का सुरक्षा कवच

Reva India News

मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया से बचाव हेतु जानकारी व अपील

Reva India News

कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी जून 2027 तक पूरा करने के दिए निर्देश ड्राइंग मैप और पीपीटी से लिया प्रोजेक्ट का जायजा

Reva India News

Leave a Comment