Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

लोक सेवा एवं सुशासन के क्षेत्र में बढ़ते कदम कार्यक्रम आज

मण्डला 24 जनवरी 2021

लोकसेवाओं के प्रदाय के गारंटी अधिनियम 2010 की सफलतम 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 25 जनवरी को अपरान्ह 12 बजे से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश लोक सेवा एवं सुशासन के क्षेत्र में बढ़ते कदम कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी लोकसेवा केन्द्रों में भी किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला योजना भवन में आयोजित किया जाएगा जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा संबंधित सहभागिता करेंगे।

इस कार्यक्रम में नागरिक एवं शासकीय सेवक एसएमएस के माध्यम से उनके मोबाइल पर कार्यक्रम की वेबकास्ट लिंक भेजकर कार्यक्रम से जुड़ सकते हैं। जिला एवं ब्लॉक स्तर के लोक सेवा केन्द्रों पर उपस्थित होने वाले आवेदकों एवं नागरिकों का प्री-रजिस्ट्रेशन www.mp.mygov.in पर कराया जा रहा है। कार्यक्रम का प्रसारण लाइव लिंक – http://webcast.gov.in/mp/cmevents पर किया जाएगा। उक्त लिंक के माध्यम से आधिकाधिक नागरिक कार्यक्रम देख सकते हैं। कार्यक्रम दूरदर्शन के डी.डी. एम.पी. चैनल पर भी लाइव दिखाया जायेगा। लोक सेवा केन्द्रों में भी कार्यक्रम टी.व्ही., स्क्रीन पर देखा जा सकेगा।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 26 नवंबर 2024

Reva India News

जमीनी विवाद पर भाई की हत्या करने वाले को बम्हनी पुलिस ने किया गिरफ्तारी

Reva India News

डाकघर मंडला, नैनपुर व बम्हनी में बन रहे आधार कार्ड

Reva India News

Leave a Comment