Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्टेडियम ग्राऊंड में मनाया जायेगा गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह कलेक्टर हर्षिका सिंह करेंगी ध्वजारोहण

मण्डला 25 जनवरी 2021

जिले में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह महात्मा गांधी स्टेडियम ग्राउंड में गरिमा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा। ध्वजारोहण के पश्चात मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करेंगे तत्पश्चात मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। कार्यक्रम में मार्चपास्ट के उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा परेड की सलामी ली जाएगी। इसके पश्चात् मध्यप्रदेश गान तथा झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन पुरूस्कार वितरण के साथ होगा।

 

कार्यक्रम का समयवार विवरण

 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्टेडियम ग्राऊँड में आयोजित मुख्य समारोह में प्रातः 9 से 9:05 बजे तक ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान किया जायेगा। प्रातः 9:05 से 9:15 तक परेड रिपोर्ट एवं परेड निरीक्षण किया जायेगा। प्रातः 9:15 से 9:35 के मध्य मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जायेगा। प्रातः 9:35 से 9:40 तक हर्ष फायर, प्रातः 9:40 से 10 बजे तक मार्चपास्ट एवं परेड की सलामी ली जाएगी। प्रातः 10 बजे से 10:05 बजे तक मध्यप्रदेश गान होगा। मुख्य समारोह में प्रातः 10:05 बजे से 10:35 बजे तक झाँकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रातः 10:35 बजे से 10:55 बजे तक पुरूस्कार वितरण किया जायेगा।

Related posts

हृदय नगर पान के बरेजों से होगा रोशन……………….. पान की खेती को प्रोत्साहित करने प्रफुल्ल मिश्रा की पहल पर मुख्यमंत्री ने की घोषणा………  

Reva India News

उर्वरक डीएपी अमानक पाए जाने के फलस्वरूप प्रतिबंधित किया गया

Reva India News

15 अगस्त को शुष्क दिवस घोषित, समस्त देशी-विदेशी मदिरा दुकानें बंद रहेंगी

Reva India News

Leave a Comment