मण्डला 27 जनवरी 2021
सीएमएचओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 जनवरी को जिले के अधीनस्थ दस सेशन साईट जीएनएम ट्रेनिंग सेन्टर, सिविल अस्पताल नैनपुर, सीएचसी बम्हनी, बिछिया, बीजाडांडी, घुघरी, मवई मोहगांव, नारायणगंज एवं निवास में वैश्विक महामारी कोविड-19 वेक्सीन का टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण के लिए प्राथमिकता क्रम निर्धारित किया गया है। प्रथम चरण में कोरोना वार्रियस को टीका लगाया जाएगा। जिसमें मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टाफ शामिल है। इसमें सरकारी एवं निजी अस्पतालों के सेवा भावी चिकित्सक भी टीका लगवाएंगे। अगले क्रम में अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को टीका लगाया जाएगा। जिनमें राजस्वकर्मी पुलिसकर्मी, नगरीय निकाय के कर्मचारी शामिल है। 50 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों तथा ऐसे नागरिक 50 वर्ष से कम आयु के है परन्तु एकाधिक स्वास्थ्य समस्या से ग्रस्त है, उनका टीकाकरण किया जाएगा। पहला टीका लगने के 28 दिन बाद दूसरा टीका लगाया जायेगा। टीकाकरण के लिए हितग्राहियों को अपने साथ आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। आधार कार्ड न होने की स्थिति में कोई भी आईडी लाना अनिवार्य है।
27 जनवरी को दस संस्थाओं में कुल 470 टीके लगवाए गए। इस प्रकार जिलें में अब तक कुल 1314 टीके लगाए गए।
