Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

त्रि-स्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकायों की मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए जिला स्तरीय स्टैडिंग कमेटी का गठन

मण्डला 27 जनवरी 2021

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने त्रि-स्तरीय पंचायत एवं नगरपालिकाओं की फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण 2021 के लिए जिला स्तरीय स्टैडिंग समिति के गठन का आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के तहत् नगरीय निकायों के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अध्यक्ष, उपजिला निर्वाचन अधिकारी संयोजक तथा पुलिस अधीक्षक, अध्यक्ष या सचिव मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल सर्व, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सर्व, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण तथा सहायक संचालक सूचना एवं प्रकाशन अधिकारी सदस्य बनाए गए हैं। इसी प्रकार पंचायतों के लिए पुलिस अधीक्षक, अपर कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सर्व, रिटर्निंग ऑफीसर जनपद पंचायत सर्व तथा सहायक संचालक सूचना एवं प्रकाशन अधिकारी सदस्य बनाए गए हैं।

Related posts

नारायणगंज में आयोजित रोजगार मेले में 148 प्रतिभागियों को प्रदान किए गए नियुक्ति पत्र 22 सितंबर को निवास में आयोजित होगा रोजगार मेला

Reva India News

पीएचई विभाग द्वारा पेयजल स्त्रोतों का किया जा रहा है क्लोरिनेशन

Reva India News

दुग्ध समृद्धि अभियान में कलेक्टर की पहल पशुपालकों से किया सीधे संवाद

Reva India News

Leave a Comment