Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कान्हा में “रज़ा अरण्य” की शुरुआत आज कान्हा सरई आर्ट गैलरी में लग रही है हैदर रज़ा के चित्रों की प्रदर्शनी

मण्डला – पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे भारत सरकार के अति विशिष्ट सम्मान से अलंकृत विश्व विख्यात चित्रकार सैयद हैदर रज़ा के 99वे जन्म दिवस के उपलक्ष में रज़ा फाउंडेशन द्वारा समूचे देश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 22 फरवरी को श्री रज़ा का 99वां जन्मदिवस है। श्री रज़ा के 99वें जन्मदिन से लेकर 100वें जन्मदिवस तक रज़ा फाउंडेशन रज़ा शत वार्षिकी के रूप में मना रहा है। रज़ा शती में ना सिर्फ देश बल्कि विश्व के कई देशों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर मंडला में भी भव्य व अविस्मरणीय कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

मंडला में रज़ा शती की शुरुआत 8 फरवरी, सोमवार से हो रही है। यह प्रदर्शनी 15 फरवरी तक कान्हा सरई आर्ट गैलरी, कान्हा में आयोजित की गई है। इसमें सैयद हैदर रज़ा के चित्रों के ओरिजिनल प्रिंट्स प्रदर्शित किये जायेगे। सोमवार की दोपहर 2 बजे “रज़ा अरण्य” प्रदर्शनी का शुभारंभ कान्हा टाइगर रिज़र्व के डिप्टी डायरेक्टर रवींद्र मणि त्रिपाठी करेंगे। इसके अलवा 20 से 22 फरवरी तक रज़ा उत्सव का आयोजन नमामि आर्ट फाउंडेशन के सहयोग से स्थानीय रपटा घाट मंडला में किया जायेगा। 20 फरवरी से 14 मार्च तक सैयद हैदर रजा मार्ग मंडला स्थित रजा कला वीथिका में रज़ा मंडल का आयोजन किया गया है।

रज़ा फाउंडेशन के सदस्य सचिव संजीव चौबे ने बताया कि रज़ा फाउंडेशन ने 1 फरवरी से ही अपने कार्यक्रमों की शुरुआत कर दी है। इसमें रज़ा वितान का आयोजन डॉ. हीरालाल राय आर्ट गैलरी रानी दुर्गावती म्यूजियम भंवर ताल जबलपुर में किया गया। इसमें सैयद हैदर रज़ा के ओरिजिनल चित्रों के प्रिंट्स प्रदर्शित करने के साथ-साथ वर्कशॉप का भी आयोजन किया गया। 6 फरवरी से नई दिल्ली में अंतरंग रज़ा का आयोजन किया गया है। यह आयोजन श्रीधरानी गैलरी त्रिवेणी कला संगम नई दिल्ली में आयोजित किया गया है। 7 फरवरी को नई दिल्ली में आखिरी कुछ बरस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जो कि ऑनलाइन कार्यक्रम है। 8 फरवरी से 15 फरवरी तक रज़ा अरण्य का आयोजन कान्हा सरई आर्ट गैलरी कान्हा मंडला में आयोजित किया गया है। इसमें हैदर रज़ा के कामों को प्रदर्शित किया जा रहा है। 12 फरवरी से 15 फरवरी तक इंदौर में रज़ा वलय का आयोजन किया गया है। 17 फरवरी को नई दिल्ली में दूसरा जीवन, 17 फरवरी से 19 फरवरी तक कालिदास आकादेमी उज्जैन में रज़ा संभव, 18 फरवरी से 14 मार्च तक नई दिल्ली में डांस ऑफ एलिमेंट नामक प्रदर्शनी में श्री रज़ा के अंतिम दिनों के चित्र प्रदर्शित किए जायेगा। 20 से 22 फरवरी तक रज़ा उत्सव का आयोजन नमामि आर्ट फाउंडेशन के सहयोग से स्थानीय रपटा घाट मंडला में किया जा रहा है। 20 फरवरी से 14 मार्च तक सैयद हैदर रजा मार्ग मंडला स्थित रजा कला वीथिका में रज़ा मंडल का आयोजन किया गया है, जिसमें हैदर रज़ा के कार्यों को प्रदर्शित किया जायेगा। 21 फरवरी से 28 फरवरी तक अहमदाबाद राजा विस्तार का आयोजन किया जा रहा है। 22 फरवरी से 28 फरवरी तक भोपाल में रज़ा मध्य और 22 फरवरी से 13 मार्च तक नई दिल्ली में गीज़र्स – रज़ा एंड फ्रेंड्स में श्री रज़ा और उनके दोस्तों के कार्य प्रदर्शित किये जायेगे।

 

Related posts

 अंजनिया चौकी की कार्यवाही स्थाई वारंट तामील–* 

Reva India News

कपिल ने किया पीले मेंढको का फोटोशूट जम कर हो रहा बायरल

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत एवं प्रभारी कलेक्टर ने किया जन स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment