Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

साक्ष्य एवं प्रमाण सहित दावा आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 7 जनवरी है

मंडला 31 दिसंबर 2024

जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार विशेष भर्ती अभियान के तहत् दिव्यांगजनों के लिये 3 सचिव के पदों की पूर्ति वॉक-इन-इन्टरव्यू के माध्यम से किये जाने हेतु शर्ते एवं विज्ञापन जारी किया गया था। निर्धारित तिथि 23 दिसम्बर 2024 से 27 दिसम्बर 2024 तक वॉक-इन-इन्टरव्यू के माध्यम से कुल 166 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं जिसमें से 94 आवेदन पत्र अपात्र एवं 72 आवेदन पत्र पात्र पाये गये हैं। अपात्र एवं पात्र मैरिट सूची का प्रकाशन किया जा रहा। प्रकाशित सूची अनुसार संबंधित आवेदकों से 7 जनवरी 2025 तक प्रातः 11 बजे से सायं 6 बजे तक कार्यालय जिला पंचायत मण्डला के कक्ष क्रमांक-3 में साक्ष्य एवं प्रमाण सहित दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के उपरांत प्राप्त दावे/आपत्ति के आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा। मैंरिट सूची एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची एनआईसी की वेबसाईट एवं जिला पंचायत मण्डला कार्यालय के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।

Related posts

विश्व पर्यावरण दिवस पर थानमगाँव वाटरशेड में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Reva India News

*69वीं स्कूल नेशनल गेम्स दिल्ली में खिलाड़ियों की ऐतिहासिक जीत।*

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत ने बंजी में पीएम जनमन आवास का किया निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment