Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्टेडिंग कमेटी की बैठक संपन्न

मण्डला 8 फरवरी 2021

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में 8 फरवरी को पंचायत एवं नगरीय निकायो की फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण वर्ष 2021 से संबंधित स्टेडिंग कमेटी की बैठक जिला योजना भवन मण्डला में आयोजित की गई जिसमें नगरीय निकायों एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रारूप मतदाता सूची पर 8 फरवरी से 15 फरवरी तक निर्धारित केन्द्रों पर दावा आपत्ति प्राप्त किये जाने तथा उसके निराकरण की कार्यवाही आयोग द्वारा निर्धारित समय-सीमा में कराये जाने संबंधी जानकारी दी गई। इस कार्य में राजनैतिक दलों से सहयोग की अपील की गई। नगरीय निकायों की प्रारूप मतदाता सूची मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को निःशुल्क प्रदाय की गयी।

Related posts

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्री का 19 नवंबर को मंडला आगमन

Reva India News

शिक्षक राष्ट्र निर्माता एवं विद्यार्थियों के पथप्रदर्शक – डॉ. टी.पी. मिश्रा

Reva India News

6 वाहनों से वसूले गया 74 हजार का जुर्माना

Reva India News

Leave a Comment