Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

6 वाहनों से वसूले गया 74 हजार का जुर्माना

मण्डला, 23 मार्च 2021

  23 मार्च को बस स्टेण्ड मण्डला में या़त्री बसों की जांच की गई एंव बसों में सवार यात्रियों को कोविड-19 के संकमण से बचाव के लिये मॉस्क लगाने के लिये प्रेरित किया गया एवं यात्रियों को मॉस्क वितरण किये गये। बस मालिकों को यात्री बसों में मॉस्क लगाने पर ही यात्रियों को प्रवेश देने के लिये निर्देशित किया गया। जिले में संचालित आटो रिक्शाओं एवं अन्य वाहनो की चैकिंग की गई आटो चैकिंग में ओव्हरलोड फिटनेस, परमिट, लायसेंस बीमा आदि दस्तावेजों की जांच की गई। कार्यवाही में 6 जब्त वाहनों से 74 हजार रूपये शमन शुल्क वसूल किया गया। साथ ही मोटरयान अधिनियम 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत 2 आटो रिक्शा क्रमांक एमपी 51 आर 3074 एवं एमपी 51 आर 2895 ओव्हरलोड एवं दस्तावेजों में कमी के कारण थाना महाराजपुर में जब्त किये गये। चैकिंग में जिला परिवहन अधिकारी एवं परिवहन कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 6 दिसम्बर 2023

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल मां नर्मदा के तट पर किया विभिन्न कार्यक्रम

Reva India News

गांव-गांव पहुंची मंडला पुलिस, चौपाल के माध्यम से हेलमेट, साइबर सुरक्षा एवं नशा मुक्ति पर विशेष जनसंवाद

Reva India News

Leave a Comment