Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

3 से 6 वर्ष के बच्चों को मिलेगा पूरक पोषण आहार 16 तक आवेदन आमंत्रित

मण्डला 9 फरवरी 2021

महिला बाल विकास विभाग मध्यप्रदेश शासन से प्राप्त निर्देशानुसार प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में संचालित समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों एवं उप आंगनवाड़ी केन्द्र के 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को पूरक पोषण आहार प्रदाय करने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं जिसके तहत् शहरी परियोजना एवं शहरी क्षेत्रों में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्र या उप आंगनवाड़ी केन्द्रों पर ताजे पके हुए पूरक पोषण आहार की व्यवस्था राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, राज्य शहरी आजीविका मिशन के पंजीकृत महिला स्व-सहायता समूह तथा तेजस्विनी समूहों से कराई जाएगी। इसके लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति बनाई जाएगी। स्व-सहायता समूहों को संशोधित परिपत्र के जारी होने के दिनांक से 3 वर्ष पूर्व से राष्ट्रीय एवं राज्य शहरी आजीविका मिशन के पंजीकृत महिला स्व-सहायता समूह एवं तेजस्विनी के तहत् पंजीकृत होकर 3 वर्ष की आधार सीडेट बैंक खाते में बचत राशि शेष होना चाहिए। इस संबंध में 16 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

Related posts

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से लाभान्वित हुईं जिले की 1 लाख 99 हजार 783 पात्र लाड़ली बहनें मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की हितग्राहियों के खातों में राशि

Reva India News

पोतला दुर्घटना के घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित करें – हर्षिका सिंह घायलों का हाल जानने जिला चिकित्सालय पहुंची कलेक्टर मृतकों को नियमानुसार मदद देने के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment