Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आजीविका मिशन समूह की दीदीयां संचालित करेंगी सवारी वाहन केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न

मण्डला 15 फरवरी 2021

केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की उपस्थिति में मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन विकासखंड बीजाडांडी के अंतर्गत संचालित महिला स्वयं सहायता समूह की दीदियों  को संकुल स्तर पर 5 आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस (सवारी वाहन) का वितरण किया गया। श्री कुलस्ते ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उनकी आर्थिक आजीविका के साधन बढ़ाने के लिए राज्य सरकार एवं भारत सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं जिससे महिलाएं सभी गतिविधियों में आगे आकर आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास सरकार द्वारा निरंतर किए जा रहे हैं। राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने स्वरागिनी संकुल स्तरीय संगठन श्रीमती बेटी बाई उन्नति संकुल ईसाई संगठन उदयपुर श्रीमती छोटी बाई को एक-एक सवारी गाड़ी तथा एकता संकुल स्तरीय संगठन जमठार में बेला बाई एवं ज्वाला संकुल स्त्री संगठन कालपी को प्रेमलता मरावी दीदी को दो सवारी गाड़ी का वितरण करते हुए चाबी सौंपी। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, जिला परियोजना प्रबंधक बीड़ी भैसारे, नीलेश दुबे विकासखंड प्रबंधक तथा संबंधित उपस्थित रहे।

 

श्री कुलस्ते ने किया किचनशेड एवं सड़क का भूमिपूजन

 

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री ने अपने मंडला दौरा कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड बीजाडांडी के ग्राम तिनसई में किचनशेड का उद्घाटन किया। इसी प्रकार उन्होंने ग्राम पंचायत लालपुर से बकराटोला रोड का भूमिपूजन किया। इस दौरान जनपद सदस्य सहित संबंधित उपस्थित थे। किचनशेड का निर्माण 1.84 लाख की लागत् से किया गया।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 14 फरवरी 2026

Reva India News

*80 साल के बुजुर्ग की निर्मम हत्या का 48 घण्टे में घुघरी पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार*

Reva India News

अपराधी, गुण्डे और माफियाओं पर सख्त कार्यवाही करें – श्री चौहान कलेक्टर-कमिश्नर्स कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री के निर्देश  

Reva India News

Leave a Comment