Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में पर्यटन को बढ़ावा देकर स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ें – श्री कुलस्ते पर्यटन समीक्षा बैठक में राज्यमंत्री के निर्देश

मण्डला 17 फरवरी 2021

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटन विभाग के अंतर्गत आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिले में प्राकृतिक, धार्मिक, ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक पर्यटन की भरपूर संभावना है। पर्यटन विभाग विस्तृत सर्वे कर जिले की धरोहरों को निर्धारित पर्यटन जोन में शामिल करें। इस्पात राज्यमंत्री ने जिले की ऐतिहासिक धरोहरों, किले तथा मंदिरों को पर्यटन सर्किट के अंतर्गत शामिल करने के सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि जिले में आदिवासी संस्कृति के बारे में जानकारी देने नवाचार करें। पर्यटकों के लिए स्थानीय उत्पादों, खाना, व्यंजन तथा विशेषताओं को जानने, समझने तथा खरीदी आदि की व्यवस्था बनाएं। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी, विधायक निवास डॉ. अशोक मर्सकोले, विधायक बिछिया नारायण पट्टा, कलेक्टर हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, जिला पंचायत सीईओ तन्वी हुड्डा, जिले की नगरीय निकायों के अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष मंडला पांचोबाई पदम, पर्यटन विभाग के संयुक्त संचालन प्रशांत सिंह बघेल, कार्यपालन यंत्री दिलीप श्रीवास्तव, प्रदान एनजीओ के सदस्य, अधिकारी, जिला पुरातत्व एवं पर्यटन परिषद के अधिकारी, जिला अधिकारी एवं संबंधित उपस्थित थे।

कलेक्टर ने कान्हा नेशनल पार्क के हॉटल एवं रिसोर्ट तथा पर्यटन जोन में जिले के उत्पादों को प्रमोट करने के उद्देश्य से बनाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने रामनगर तथा चौगान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पुरातत्व तथा पर्यटन विभाग के साथ हुई विस्तृत चर्चा की जानकारी दी। पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने जिले के विभिन्न स्थलों को पर्यटन के नक्शे में शामिल करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने ट्राईबल सर्किट, स्वदेश दर्शन तथा प्रसाद योजना के अंतर्गत पर्यटन स्थलों के चिन्हांकन एवं उन्नयन के बारे में विस्तार से बताया। बैठक में शामिल नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र के पर्यटन स्थलों को पर्यटन नक्शे में शामिल करने के सुझाव दिए। जिले के अजगरदादर, सीतारपटन, काला पहाड़, धनगांव फासिल्स तथा अनेक जलप्रपातों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के बारे में भी चर्चा की गई।

Related posts

नामांकन, उपस्थिति तथा गुणवत्ता पर फोकस करें – डॉ. सिडाना कलेक्टर ने की शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा

Reva India News

घुघरी आंगनवाड़ी पर विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन

Reva India News

पार्वती को मिला 5 हजार 1 सौ का चैक

Reva India News

Leave a Comment