Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शिक्षा मंत्री श्री परमार ने किया अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण रानी अवंती बाई कन्या विद्यालय जिले के लिए गौरव – श्री कुलस्ते

मण्डला 17 फरवरी 2021

प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री इन्दरसिंह परमार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से शासकीय रानी अवंती बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, भीष्म द्विवेदी, पार्षदगण, गणमान्य नागरिक, शिक्षक एवं छात्राएं उपस्थित रही। इस अवसर पर इन्दरसिंह परमार ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के विकास के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि एजुकेशन फोर ऑल योजना के अंतर्गत प्रदेश में कुल 53 स्कूल चयनित किए गए हैं। इन स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत की कल्पना को साकार करने का प्रयास किया जा रहा है। मंत्री श्री परमार ने रानी अवंती बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित अतिरिक्त कक्ष के लोकार्पण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय के स्टॉफ तथा विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। इस कक्ष का उपयोग विद्याथियों के लिए कम्प्यूटर लैब तथा अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के लिए किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा द्वारा ईएफए शासकीय स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर एक शासकीय विद्यालय को एजुकेशन फोर ऑल स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है।

इस अवसर पर केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि रानी अवंती बाई कन्या उच्चतर माध्यममिक विद्यालय ने शैक्षणिक गुणवत्ता एवं अनुशासन सहित प्रत्येक कसौटी में स्वयं को प्रमाणित किया है। रानी अवंती बाई कन्या स्कूल जिले के लिए गौरव है। इस संस्था की छात्राओं ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले को गौरवान्वित किया है। श्री कुलस्ते ने अपने उद्बोधन में शिक्षा के विकास के लिए केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर भीष्म द्विवेदी ने कहा कि सरकार शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में कार्य कर रही है जिसके बेहतर परिणाम भी सामने आ रहे हैं। जिले में शिक्षा के क्षेत्र में हुए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए श्री द्विवेदी ने कहा कि मंडला जिला अब पिछड़े जिले की श्रेणी में नहीं आता। जिले के विद्यार्थियों में नेतृत्व की क्षमता है। उन्होंने हर क्षेत्र में अपना परचम फहराया है। जिले में प्रत्येक विधाओं की प्रतिभाएं हैं, आवश्यकता है उन्हें समुचित प्रशिक्षण एवं अवसर प्रदान करने की। इससे पूर्व कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था की प्राचार्य जयलक्ष्मी सोनी ने कार्यक्रम का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न स्कूलों के चयनित विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण वर्मा ने किया।

Related posts

शहर में कानून एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने मंडला पुलिस का विशेष अभियान 20 बिना नंबर प्लेट वाहन पर कार्रवाई, बस स्टैंड क्षेत्र में अस्थाई पुलिस व्यवस्था

Reva India News

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न……………………. नवनिर्वाचित सांसद श्री कुलस्ते का पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत…………… एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत जिले में होंगे वृक्षारोपण

Reva India News

17 जून को जिले में 6.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई

Reva India News

Leave a Comment