Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*वक्त हैं बचा लो वरना और सिमट जाएगी मां नर्मदा* शिव दोहरे मंडला

मंडला।मां नर्मदा की गोद में बसा मंडला नगर व उपनगरी महाराजपुर आने वाले समय पर संकटों से जूझ सकता हैं।जिला मुख्यालय से प्रवाहित होने वाली जीवन दायिनी मां नर्मदा के बने घाटों पर सीढ़ियों में जमी मिट्टी की शिल्ट को सालों से साफ- सफाई ना करने के आभाव में मां नर्मदा संकीर्ण होती जा रहीं हैं। महाराजपुर के संगम घाट में बनी हुईं सीढ़ियां मिट्टी से पटी होने के कारण घाटों में आए श्रद्धालुओं को नहाने- धोने व पूजा पाठ करने में आज भी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा हैं।जिला मुख्यालय क्षेत्र में नर्मदा नदी के घाटों में जहां-जहां भी सीढ़ियां बनी हुई हैं सभी घाटों की साफ सफाई करना बहुत हीं आवश्यक होता हैं।कछार वाले क्षेत्रों की भी मिट्टी को भी हटाना बहुत ही आवश्यक हैं,जिससे मां नर्मदा संकीर्ण होने से बचाया जा सकता हैं।संगम घाट से लेकर कुंभ स्थल, देवदरा, रमपुरा, मानादेही, कारीकोन क्षेत्र तक बने सीढ़ियों के घाटों में गंदगी का अंबार लगा हुआ हैं,परंतु संबंधित जिम्मेदार के द्वारा घाटों की साफ- सफाई न कराने की दशा में बहुत से घाटों की सीढ़ियां मिट्टी में दबकर रह गईं हैं।बारिश और बाढ़ समाप्त होने के पश्चात् नगर पालिका के द्वारा महाराजपुर के संगम घाट की सीढ़ियों को साफ करना बहुत हीं जरूरी हो जाता हैं। 19 फरवरी को मां नर्मदा का जन्मोत्सव मनाया जाएगा, इसके पूर्व संगम घाट के आसपास फैली गंदगी को साफ सफाई नहीं कराईं गईं हैं।मात्र श्रमदान के रूप में थोड़ा- थोड़ा साफ सफाई की गईं हैं।मां नर्मदा का जन्मोत्सव के अवसर पर संगम घाट में मंडला जिले के अलावा आसपास के जिले के श्रद्धालु गढ़ भी आते हैं। लेकिन मां नर्मदा जी का जन्मोत्सव के पूर्व यहां पर कोई साफ-सफाई नहीं दिखाई दें रहीं हैं। इसके अलावा प्रतिदिन संगम घाट में अस्थि विसर्जन करने वालों की भीड़ भी लगी रहतीं हैं।समय पर सीढ़ियां में जमी मिट्टी साफ ना होने के चलते श्रद्धालुओं को कीचड़ से गुजर कर स्नान करना पड़ता हैं।

*बड़ी खाई से अतिक्रमण हटाकर कराई जाए साफ सफाई*

उल्लेखनीय हैं कि जिला मुख्यालय के कमानिया गेट से बहने वाली बड़ी खाई पर अवैध अतिक्रमण कर संकीर्ण कर दिया गया हैं,जिससे मां नर्मदा का पानी बारिश के समय बाढ़ आने पर निकासी नहीं हो पाता,व घरों से निकलने वाला गंदा पानी बड़ी खाई में समावेश होकर मां नर्मदा के जल को दूषित करता हैं।जेल घाट से हागगंज तक की बड़ी खाई में अवैध अतिक्रमण कर लिया गया हैं जिसे हटाना भी बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। कोरोना वायरस से बचाव के अलावा साफ सफाई का ध्यान भी देना बहुत जरूरी हैं,जिससे कोरोना वायरस के अलावा अन्य बीमारियां भी लोगों को न फैल पाए। पतित पावनी मां नर्मदा की गोद में बसा मंडला नगर को स्वच्छ बनाना नगर पालिका के साथ-साथ हम सबका एक मिशन होना चाहिए।

Related posts

24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाएगा

Reva India News

जिले की औसत वर्षा की जानकारी

Reva India News

बूथ लेवल ऑफिसर्स का प्रशिक्षण आयोजित

Reva India News

Leave a Comment