Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

परिवहन विभाग ने चलाया विशेष चैकिंग अभियान

मण्डला 21 फरवरी 2021

जिला परिवहन अधिकारी विमलेश गुप्ता ने बताया कि यात्री वाहनों की जांच के संबंध में परिवहन विभाग द्वारा विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत मण्डला-डिण्डौरी मार्ग एवं मण्डला-जबलपुर मार्ग पर 32 बसों की जांच की गई जिसमें 6 वाहनों पर 8 हजार रूपए की चालानी कार्यवाही की गई। मुख्य रूप से यात्री बसों के परमिट, फिटनेस, बीमा, लायसेंस, मोटरयान कर एवं ओव्हर लोडिंग व बसों में आपातकालीन खिड़की आदि की जांच की गई। चैकिंग के दौरान बस क्रमांक एमपी 20 पीए 0731 जर्जर हालत में पायी गई जिसकी फिटनेस निरस्त की कार्यवाही गई। वाहन क्रमांक एमपी 51 पी 0341 बिना दस्तावेज के संचालन करते पायी गयी। तीन बसों को थाना महाराजपुर में जप्त कर रखा गया है। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि यात्री वाहनों की जांच लगातार जारी रहेगी।

Related posts

जनहित की मांगों को लेकर मेट संघ ने सोपे ज्ञापन जनपद सीईओ ने दिखाई हरी झंडी

Reva India News

शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय से मतदान सामग्री का वितरण आज कलेक्टर एवं एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा सुबह 5:30 बजे से होगा मूल आदेश का वितरण

Reva India News

21 पंचायतों में ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर 5 अक्टूबर को

Reva India News

Leave a Comment