Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आयुष्मान कार्ड बनाकर लें आयुष्मान भारत ‘’निरामयम’’ योजना का लाभ पात्र परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख तक के इलाज की पात्रता

मण्डला 24 फरवरी 2021

जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। जिले के सभी पात्र नागरिक आयुष्मान कार्ड बनवाए और योजना का लाभ उठाए। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्रति वर्ष पात्र परिवार को 5 लाख रूपये तक का इलाज मुफ्त मिलेगा। आयुष्मान भारत ‘’निरामयम’’ योजना का उद्देश्य गरीब एवं असहाय परिवारों को गुणवत्तापूर्ण इलाज समय पर उपलब्ध कराना है। सभी संबल कार्ड धारी, खाद्यान्न पर्ची धारी एवं ऐसे सभी लोग जिनका नाम एस.ई.सी. सूची में हैं। वे सभी आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र है। आप अपना आयुष्मान कार्ड जिला चिकित्सालय तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में निःशुल्क रूप से बना सकते है। इसके अलावा अपने पास के लोक सेवा केन्द्र तथा कॉमन सर्विस सेंटर में जाकर बनवा सकते हैं। लोक सेवा केन्द्र तथा कॉमन सर्विस सेंटर में आयुष्मान कार्ड की सेवा प्राप्त करने के लिए निर्धारित शुल्क 30 रूपये नियत है। कार्ड बनवाने के लिए अपनी परिवार समग्र आई.डी., आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड इनमे से कोई भी दस्तावेज लेकर पहुचना है। ऐसे परिवार जिनमें मुखिया का आयुष्मान कार्ड बना है। वे अपने परिवार के अन्य सभी सदस्यों का कार्ड बनवाएं। यदि लाभार्थी कार्ड बनवाने में कोई समस्या आती है तो लोक सेवा केन्द्र के हेल्पडेस्क कर्मचारी से सहायता लें सकते है। आयुष्मान कार्ड संबंधि अधिक जानकारी के लिए नागरिक टोल फ्री नम्बर 1800111565/14555 पर कॉल कर सकते हैं या वेबसाइट https://pmjay.gov.in पर लॉग इन करने के अलावा लोक सेवा केन्द्र या जन सेवा केन्द्र संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

गेहूं खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश

Reva India News

महिला ज्ञानालय से जिले की साक्षरता में आएगा सकारात्मक बदलाव – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने महिला ज्ञानालय की द्वितीय चरण का किया शुभारंभ  

Reva India News

मण्डला जिले के प्रेक्षक श्री अनूप तिवारी सोमवार को पहुंचे मंडला

Reva India News

Leave a Comment