Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

7 से 13 मार्च तक मनाया जाएगा विश्व ग्लूकोमा सप्ताह

मण्डला 24 फरवरी 2021

राज्य कार्यक्रम अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार दृष्टिहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत ’’ज्ीम ूवतसक पे इतपहीज “The world is bright save your sight” विषय पर “विश्व ग्लोकोमा सप्ताह’ 7 मार्च 2021 से 13 मार्च 2021 तक मनाया जाना है। उन्होंने ’विश्व ग्लोकोमा सप्ताह’ मनाने हेतु जारी निर्देश में कहा कि स्क्रीनिंग केम्प आयोजित कर ग्लुकोमा के नेत्र रोगियों को चिन्हित करें एवं उनका प्रबंधन, उपचार जिला चिकित्सालय एवं साम.स्वा.केन्द्र में कराया जाना तथा आवश्यकतानुसार उच्च स्तर के ईलाज हेतु रोगियों को मेडिकल कॉलेज मे रिफर किया जाना सुनिश्चित करें। रोगियों को ग्लोकोमा के बारे में शिक्षित करने, ग्लोकोमा के बारे में रेडियो, टीवी टॉक शो का आयोजन कर प्रतिभागियों के सवालो का जबाव, ग्लोकोमा रोग के लक्षण एवं उपचार के बारे में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें। राज्य और जिलों में वेबिनार के माध्यम से सेमिनार और कान्फ्रेंस आयोजित करें। सोशल मीडिया के माध्यम से जन जागरूकता का आयोजन करें। ग्लूकोमा उपचार के लिए कार्यरत स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर हितग्राहियों को रिफर कर उनका उपचार सुनिश्चित करवाएं।

Related posts

18 को गृह प्रवेश कार्यक्रम

Reva India News

4 से 23 अक्टूबर तक बधियाकरण कार्यक्रम

Reva India News

*जन कल्याणकारी योजनाएं -कानूनों का सख्ती से क्रियान्वयन कराने ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन*

Reva India News

Leave a Comment