Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ध्वनि प्रदुषण का स्वास्थ्य पर प्रभाव

मण्डला 28 फरवरी 2021

ध्वनि प्रदूषण पर्यावरण मानव एवं अन्य जीवों के लिये हानिकारक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार 85 डेसीबल से अधिक स्तर की ध्वनि का आठ घंटे से अधिक समय तक एक्सपोजर खतरनाक हो सकता है। व्यस्त सड़क तथा रोड ट्रैफिक के पास लगातार आठ घंटे काम करने पर 85 डेसीबल का एक्सपोजर हो सकता है। ध्वनि प्रदुषण से कई प्रकार के शारीरिक तथा मानसिक दुष्परिणाम परलक्षित होते है। ध्वनि प्रदुषण सर्वव्यापी है, परन्तु इसे वायु प्रदुषण या जल प्रदुषण जितनी गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। ध्वनि प्रदुषण के लगातार बढ़े हुये स्तर की ध्वनि के एक्सपोजर से उच्च रक्तचाप और बहरापन हो सकता है। निरंतर ट्रेफिक कोलाहल सड़क/हवाई/रेल यातायात के कारण नींद में खलल हो सकता है। जिसके दूरगामी दुष्परिणाम हो सकते है। ध्वनि प्रदुषण से प्रभावित व्यक्ति के कार्य कुशलता में कमी दृष्टि गोचर हो सकती है। नींद की कमी से अन्य गंभीर बीमारियां हो सकती है।

ध्वनि प्रदुषण के लिये अधिक संवेदी बच्चे हो सकते हैं। बच्चों में ध्वनि प्रदुषण के कारण कई बीमारियां एवं विकार पाये जाते हैं। जैसे सुनने में कमी होना, मनोविज्ञानी प्रभाव, शारीरिक प्रभाव इत्यादि। अतः आमजन से निवेदन है कि ध्वनि प्रदुषण को गंभीरता से लें, एवं अनावश्यक शोर ध्वनि से बचने का प्रयास करें।

Related posts

*मंडला पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाए जा रहे हैं क्लीन स्वीप अभियान एवं पुलिस मुख्यालय के अभियान अंतर्गत मंडला पुलिस की कार्रवाई में लगभग 111 लीटर शराब जब्त*

Reva India News

ग्रीष्म ऋतु के मौसम में धूप की तपन लू से रहें सावधान

Reva India News

आदि उत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दें – कलेक्टर जिला योजना भवन में बैठक आयोजित

Reva India News

Leave a Comment