Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आदि उत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दें – कलेक्टर जिला योजना भवन में बैठक आयोजित

मंडला 1 मई 2025

जिला योजना भवन में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने आगामी 4 एवं 5 मई को होने वाले आदि उत्सव के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने निर्देशित किया कि आदि उत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दें। सभी तैयारियाँ समय से पूर्व कराना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगमन प्रस्तावित है, इसके लिए टिकरवारा के कार्यक्रम की तरह ही तैयारियाँ कराएं। 5 मई को आदि उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह/निकाह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, इसके लिए सुबह से ही सामग्री वितरण, दुल्हन की तैयारी के साथ-साथ सभी जोड़ों को 10 बजे तक विवाह स्थल में पहुँचाने की तैयारी रखें। कलेक्टर ने कहा कि दोनों दिन अति विशिष्ट अतिथियों का आना प्रस्तावित है, इसलिए हेलीपेड, ग्रीन रूम, सड़क मार्ग, पार्किंग, बेरीकेटिंग, मंचीय व्यवस्था, पेयजल, चलित शौचालय इत्यादि की व्यापक व्यवस्थाएं करें।

उन्होंने सहायक संचालक आदिवासी विकास को निर्देशित किया कि दोनों दिन के कार्यक्रम की मिनिट-टू-मिनिट डिटेल बनाएं, जिससे कार्यक्रम का सिक्वेंस बना रहे। कार्यक्रम स्थल पर हेल्थकैम्प के साथ-साथ मेडीकल की टीमें भी तैयार रखें। हितलाभ वितरण के कार्यक्रम को अंतिम रूप दें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा, एसडीएम बिछिया सोनाली देव, एसडीएम घुघरी श्री हुनेन्द्र घोरमारे, एसडीओपी मंडला श्री पीयूष मिश्रा, एसी ट्राईबल श्रीमती वंदना गुप्ता, उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री रोहित बड़कुल सहित संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

लेखा प्रशिक्षण का नवीन सत्र 1 दिसंबर से प्रारंभ होगा

Reva India News

राजेंद्र प्रसाद सेठ का हुआ निधन

Reva India News

बड़े भू-खण्ड को उप विभाजित करके विक्रय कर निर्मित कॉलोनी अवैध घोषित

Reva India News

Leave a Comment