Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शासकीय कला महाविद्यालय में रैली का आयोजन

मण्डला, 16 मार्च 2021

शासकीय कला महाविद्यालय बम्हनी बंजर में ‘अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के अंतगत दांडी मार्च की वर्षगांठपर शासन के निर्देशानुसार 16 मार्च को छात्र छात्राओं के द्वारा रैली निकाली गई। कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ.श्रीमती कुन्ती वराठे कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती ममता ठाकुर क्रीडा अधिकारी डॉ.विवेक कुमार जायसवाल डॉ.रियंका पटैल के निर्देशन में छात्र छात्राओं ने उत्साह पूर्वक स्वतंत्रता सेनानियों के जयकारे लगाते हुये ग्रामवासियों को आजादी के वीर सपूतों से अवगत कराया। टिकरी-टोला ग्राम का भ्रमण करते हुये महात्मा गांधी जी को पुष्प अर्पित कर रैली का समापन किया। इस रैली के दौरान महाविद्यालयीन स्टॉफ मौजूद रहा।

Related posts

वाहनों की सघन चैकिंग, 3 पर कार्यवाही

Reva India News

मॉस्क का उपयोग अनिवार्य, उल्लंघन पर जुर्माना

Reva India News

प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल का मंडला आगमन 20 अगस्त को

Reva India News

Leave a Comment