Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में मॉस्क का उपयोग अनिवार्य, उल्लंघन पर जुर्माना वसूली राजस्व, नगरीय निकायों एवं पुलिस द्वारा कार्यवाही जारी

मण्डला, 17 मार्च 2021

प्रदेश भर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत् रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा भी कोरोना के दिशा-निर्देशों का पालन कराने सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में मॉस्क ना पहनने वालों के विरुद्ध राजस्व विभाग, नगरीय निकायों एवं पुलिस द्वारा चालानी कार्यवाही की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरपालिका मंडला द्वारा बिना मॉस्क के व्यक्तियों से जुर्माना वसूला गया जिसके अंतर्गत 600 रूपए की राशि वसूली की गई। इसी प्रकार एसडीएम तथा पुलिस बिछिया द्वारा नगर में रोको-टोको अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली आयोजित की गई। साथ ही चालान की कार्यवाही भी सुनिश्चित की गई। अंजनिया में तहसीलदार द्वारा फुटमार्च किया गया एवं मॉस्क का वितरण भी किया गया।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले की आम जनता से अपील की है कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। इन दिनों देश के साथ-साथ प्रदेश में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिलेवासी कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें ,मास्क का उपयोग करें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें एवं अनावश्यक घर से ना निकलें। जिला प्रशासन द्वारा आगामी दिनों में कोरोना के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Related posts

11 मार्च को कृषि विज्ञान केन्द्र में किसान मेले का आयोजन

Reva India News

31 दिवसीय महिला सिलाई प्रशिक्षण का समापन, 23 महिलाओं को मिला स्वरोजगार का प्रशिक्षण

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत ने किया बीजाडांडी क्षेत्र का भ्रमण

Reva India News

Leave a Comment