Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने दिलाई जल संरक्षण की शपथ संचालित होगा हस्ताक्षर अभियान

मण्डला, 22 मार्च 2021

विश्व जल संरक्षण दिवस के अवसर पर कलेक्टर हर्षिका सिंह ने समस्त जिला अधिकारियों जल संरक्षण की शपथ दिलाई। सभी अधिकारियों ने शपथ लिया कि वे स्वयं जल संरक्षण की दिशा में कार्य करते हुये जल के अपव्यय को रोकने के लिये लोगों को प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर श्रीमति सिंह ने छात्र छात्राओं द्वारा संचालित होने वाले हस्ताक्षर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। कलेक्टर ने कहा कि जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। जल को संरक्षित करना समय की मांग है जिसके लिये सरकार के साथ समाज को भी जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर मीना मसराम, शिक्षक राजेश क्षत्री सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

धान बोनी के संबंध में एडवाईजरी

Reva India News

4 से 10 फरवरी तक Mpedistrict पोर्टल बंद रहेगा

Reva India News

नरवाई जलाने पर देवगांव के 24 किसानों पर 60 हजार का जुर्माना

Reva India News

Leave a Comment